प्रदेश में धान खरीदी का आखिरी दिन आज, 23.39 लाख किसानों ने बेचा धान…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य में धान खरीदी का आज आखिरी दिन है। प्रदेश में अब तक 107 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी हुई। 23.39 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य में धान बेचा। धान के एवज में किसानों को 22 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया गया।

वहीं बता दें कि, कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स ने 89 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया। 1 नवम्बर 2022 से प्रदेश में धान खरीदी महाभियान शुरू हुआ था। इस साल राज्य में 24.98 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.32 लाख नए किसान शामिल हुए। किसानों की सहूलियत के लिए इस साल राज्य में 135 नए उपार्जन केन्द्र शुरू किए गए। नए उपार्जन केंद्र बनने के बाद प्रदेश में अब उपार्जन केंद्रों की संख्या 2617 हुई।