रायपुर : लगातार तेज रफ़्तार वाहन लोगों की जान ले रहे है, राजधानी में औसतन रोजाना के हिसाब के हिसाब से 50 से 60 दुर्घटना के मामले सामने आ रहे है, जिसमें से चंद हादसे ही सुर्ख़ियों में आ पाते है, वहीँ नशे में वाहन चलाना और तेज रफ़्तार वाहन चलाना आम लोगों के के लिये घातक बनता जा रहा है। ऐसे ही लगातार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
आये दिन हो रहे सड़क हादसे लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी बीच कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूल से घर लौट रही 7 वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, इस घटना से बच्ची की मौत होते बच्ची, वहीँ बच्ची के परिजनों का इस घटना से रो- रोकर बुरा हाल हो गया है, बच्ची को गंभीर चोट लगी है।
7 वर्षीय बच्ची को रौंदकर चालक मौके से हुआ फरार :
इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा कंकाली पारा स्थित मेन रोड पर हुआ। जहाँ तेज रफ्तार वैगनआर कार चला रहे युवक ने पहले एक ई-रिक्शा और दूसरी कार को टक्कर मार दी, इसके बाद सड़क पर जा रही 7 वर्षीय बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसके बाद लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई।
CCTV के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस :
इस घटना में गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची के पैर की हड्डी टूट गई है और सिर में भी गहरी चोट आई है। इस घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। यह मामला रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है और पुलिस वीडियो के आधार पर वाहन व चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। राजधानी में रोजाना ऐसे गंभीर हादसे सामने आ रहे है, ऐसे में सावधानी बरतना जरुरी है।



