आधी रात पुलिस ने 500 लोगों को बुलाकर संदिग्धों की जाँच, सामने आई ये जानकारी….।

तिल्दा-नेवरा : जिले में बढ़ते अपराधों ने लोगों की नाक में दम कर दिया है, ऐसे में पुलिस सतर्कता बरतती है, जिसको लेकर तिल्दा-नेवरा में पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़े स्तर पर कार्यवाही करते हुए भारी पुलिस बल के साथ शहर के कई मोहल्लों में सघन जांच अभियान चलाया है, जिसमें संदिग्धों की जांच की गई है। इस दौरान सोनी हॉस्पिटल के पीछे स्थित कॉलोनी, मकान कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश देकर किरायेदारों और बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया है।

सत्यापन अभियान में 500 लोगों को बुलाया गया थाना :

पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान लगभग 500 लोगों को तत्काल थाने बुलाया गया था, जिसके चलते देर रात थाने में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली है। इस कार्यवाही को लेकर बताया जा रहा है कि तिल्दा-नेवरा इंडस्ट्रियल एरिया होने के कारण यहां बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों और जिलों से लोग आकर रह रहे हैं। इनमें से कई लोगों ने स्थानीय थाने में अपना सत्यापन या निवास संबंधी जानकारी दर्ज नहीं कराई गई है, जिससे अपराधों का अंदेशा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया है। पुलिस सभी लोगों के दस्तावेजों और पहचान का सत्यापन कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि, कहीं किसी का आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है या कोई फरार अथवा संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में रह तो नहीं रहा।