रायपुर में माता सीता पर वसीम नाम के युवक ने की अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल, भड़के हिन्दू संगठन, आरोपी को भेजा गया जेल।

रायपुर : राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर माता सीता और हिंदू साधु-संतों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। वहीँ पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में बताया गया है कि रायपुर में एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर धार्मिक विवाद खड़ा हो गया। जिस पर बजरंग दल का आरोप है कि सोशल मीडिया पर माता सीता और हिंदू साधु-संतों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनायें आहत हुई हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बजरंग दल पहुंचा सिविल लाइन थाना :

विवादित पोस्ट के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ नारेबाजी भी की और पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें उस इन्स्टाग्राम आई डी को लेकर उसके प्रयोगकर्ता के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई।

इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर आरोप :

बजरंग दल का आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी “_wasim_ahmed_1” से माता सीता और साधु-संतों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई। संगठन का दावा है कि यह अकाउंट रायपुर के राजा तालाब क्षेत्र निवासी वसीम अहमद का है। हालांकि पुलिस ने अभी तक अकाउंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट, संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। तकनीकी जांच के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

वहीँ इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता तथा डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। वहीँ कुछ सूत्रों ने सुबह बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।