बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से पति-पत्नी की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 स्थित किराए के मकान में मंगलवार को दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है। बताया गया है कि एक दंपती के शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटके मिले। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतरवाकर जांच शुरू की। मृतकों की पहचान रमेश सिंह बंजारा और उनकी पत्नी माया बंजारा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, रमेश सिंह बंजारा मूल रूप से जामकछार, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी माया के साथ सिरगिट्टी के नयापारा में रहकर जीवन-यापन कर रहा था। दो बच्चों के साथ बिलासपुर में किराए के मकान में रहते थे। पति रमेश इंडस्ट्रियल इलाके के एक कंपनी में काम करता था। मंगलवार सुबह दोनों के घर में फंदे पर लटके होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के शव घर के भीतर एक ही फंदे पर मिले हैं। पुलिस ने शवों को सुरक्षित रखवाकर घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दम्तीपत्ति ने यह कदम क्यों उठाया। अभी तक इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मौके से फिलहाल ऐसी कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, जिससे घटना के कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस आसपास रहने वाले लोगों, परिचितों और मृतकों से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही दंपती की पारिवारिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि परिजनों के पहुंचने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही दोनों की मौत की परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभावित पहलू की जांच कर रही है। घटना से पहले दम्पत्ति की परिस्थितियां कैसी थीं और मौत के पीछे क्या वजह रही, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से लगातार जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, तो वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ पायेगी।



