सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) : जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी से अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी का बलात्कार करवाया है, इस घिनौने मामले में बताया जा रहा है कि 26 जून की शाम महिला ने बेटी को सामान लेने के लिए दुकान भेजा था और इसी दौरान अपने प्रेमी तसव्वुर को घर बुलाया और फिर बेटी जब वापस लौटी तो उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, इसके बाद उसने पिता को पूरी बात बताने की बात कही, जिससे महिला घबरा गई, मामले में आरोप है कि राज खुलने के डर से मां ने प्रेमी को बेटी के साथ बलात्कार करने के लिए उकसाया और खुद भी उसका साथ दिया। इस घिनौनी घटना ने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है।
सामान लेने भेजा था बेटी को, घर बुलाया प्रेमी :
जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची के पिता जयराम रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहते हैं और गांव में उनकी पत्नी और 13 वर्षीय बेटी रहती थी। 26 जून की शाम महिला ने बेटी को कुछ सामान लाने के लिए दुकान भेज दिया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर अपने प्रेमी तसव्वुर को घर बुला लिया था, फिर बेटी जब दुकान से वापस घर पहुंची तो उसने मां और तसव्वुर को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसके बाद उसने मुंबई में रह रहे पिता को इस बारे में बताने की बात कही, जिससे महिला घबरा गई।
पोल खुलने के डर से बेटी को डराया-धमकाया :
इस मामले में आरोप है कि बेटी के पिता को सब कुछ बताने की बात कहने के बाद मां ने उसे डराया-धमकाया, इसके बाद उसने अपने प्रेमी से कहा कि वह बेटी के साथ भी वही करे, जो उसके साथ करता है, ताकि वह किसी को कुछ न बताये, इसके साथ ही आरोप है कि इसके बाद तसव्वुर ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया और इस दौरान उसकी मां ने भी उसका साथ दिया। वहीँ मामले में बताया गया है कि घटना के बाद आरोपी महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, फिर नाबालिग लड़की ने मुंबई में रह रहे अपने पिता को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।
बेटी की बात सुनने के बाद जयराम गांव पहुंचे और उन्होंने इस मामले में कार्यवाही के लिए पहले पुलिस और फिर अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि सुनवाई नहीं हुई है।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR :
पुलिस से कार्यवाही न होने पर पीड़ित पिता ने कोर्ट का रुख किया और अब कोर्ट के आदेश के बाद मिश्रौलिया पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में लगाये गये आरोपों की जांच की जा रही है। वहीँ नाबालिग युवती मानसिक रूप से काफी परेशान बताई जा रही है।



