राजधानी में ज्वेलरी शॉप से लाखों के सोने और चांदी की चोरी, कारोबारियों में मचा हड़कम्प।

रायपुर : राजधानी में आये दिन चोरों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है, कई बार सूने घरों में चोरियां तो कई बार दुकानों में चोरियां, वहीँ अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शक्रवार की रात चोरी की बड़ी वारदात हो गई है। यहाँ चोरों ने कचना स्थित शिव ज्वेलर्स में धावा बोल दिया। देर रात चोरों ने कटर मशीन से दुकान का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया। पुलिस को दी गई शिकायत में मालिक ने कहा है कि, 35 तोला सोना और 1 किलो चाँदी चोर ले गये हैं। इस क्षेत्र के लोगों में इस घटना से डर का माहौल बन गया है। इस बड़ी चोरी ने स्थनीय लोगों के माथे पर बल ला दिया है।

इस बड़ी चोरी की वारदात से क्षेत्र सनसनी फैल गई, और लोगों ने काफी चिंता जताई है। इस चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। यह मामला राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात कचना बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स को चोरों ने निशाना बनाया। देर रात चोरों ने कटर मशीन से दुकान का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गये।

इस मामले में जानकारी सामने आई है कि चोरों ने दुकान से करीब 1 किलो चाँदी 35 तोला सोना चोरी कर फरार हो गये। इस चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीँ आसपास के लोगों से भी पतासाजी की जा रही है। इतनी बड़ी चोरी से कारोबारी के लिये बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।