अवैध बांग्लादेशियों को डिटेंशन सेंटर भेजना जारी, सामने आई ये खबर….।

बिलासपुर : अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों और बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए चलाए जा रहे अभियान में बिलासपुर पुलिस को बड़ी जानकारी मिली है, पुलिस लगातार इनकी पतासाजी कर रही है। पुलिस के रिकॉर्ड में सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाले 23 संदिग्धों के पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद व आसपास के क्षेत्रों के पते दर्ज थे। इन पतों की वास्तविकता जांचने के लिए बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम पश्चिम बंगाल पहुंची, जहाँ जांच की गई। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में सूचीबद्ध कई पते मौके पर सही नहीं पाये गये। वहीँ राज्य शासन के निर्देश के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। टीम ने बिलासपुर में संदिग्ध लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच शुरू की। जिनके दस्तावेज और मूल निवास को लेकर संदेह मिला, उनके पते का संबंधित जिलों की पुलिस से सत्यापन कराया गया। सत्यापन के लिए विशेष टीम मुर्शिदाबाद और जंगीपुर पहुंची। इसी तरह अन्य लोगों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। 

बिलासपुर से 23 संदिग्धों को भेजा गया रायपुर डिटेंशन सेंटर :

पुलिस अधिकारियों और संबंधित थाना प्रभारियों से मुलाकात कर बिलासपुर में मिले दस्तावेज और संदिग्धों से जुड़ी जानकारी साझा की गई है। इसके बाद सूची में दर्ज पतों और संबंधित व्यक्तियों के संबंध में स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई गई है। वहीँ पुलिस का कहना है कि कुछ पते मौके पर गलत या वास्तविकता से मेल नहीं खाते पाये गये। कार्यवाही की प्रारंभिक जांच और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के बाद सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाले 23 संदिग्धों को रायपुर स्थित होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर भेजा गया है। यहां उनकी पहचान और दस्तावेजों का आगे सत्यापन किया जायेगा।

सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी :

पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों या बिना वैध दस्तावेजों के निवास की जानकारी देने के लिए 1800-233-1905 टोल फ्री नंबर जारी किया है। आम नागरिक इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं। पुलिस ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है। जिससे पुलिस को अन्य संदिग्धों की जानकारी भी मिल सके। 

सिरगिट्टी में इन्हें पकड़ा गया :

सीव मंडल- ग्राम रामकनाईपुर, पो. पुरास्थान, थाना रघुनाथगंज, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल सफीकुल इस्लाम ग्राम हीरानंदपुर, पो. निमतिता, थाना समसेर गंज, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, इजामुल शेख ग्राम साहाबाद, पो. छावघाटी, औरंगाबाद, थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, नशीतुल शेख – ग्राम कुमारीपारा, पो. छावघाटी, थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, सेलटू शेख – ग्राम कुमारीपारा, पो. छावघाटी थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, साजिद शेख ग्राम हीरानंदपुर, पो. निमतिता, थाना समसेर गंज, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, असगर शेख – ग्राम कुमारीपारा, पो. छावघाटी, थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, नसीरुद्दीन शेख – ग्राम पाड़ा दादासीरपाड़ा, पोस्ट खुड़शिपारा, थाना समसेरगंज, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, लालटू शेख ग्राम ईमानपाड़ा, हरुआ पो. हरुआ, थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल। 

मतीन शेख ग्राम कुमारीपारा, पो. छावघाटी, थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, मुस्तकीम शेख – ग्राम हीरानंदपुर, पो. निमतिता, थाना समसेरगंज, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, मुशिकुल खां ग्राम साहाबाद, पो. छावघाटी, औरंगाबाद, थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, इस्लाम शेख ग्राम साहाबाद, पो. छावघाटी, औरंगाबाद, थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, सफीकुल आलम – ग्राम साहाबाद, पो. छावघाटी, औरंगाबाद, थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, जोसीम हक – ग्राम ईमान नगर, पो. लाल खादिया, थाना रघुनाथगंज, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, राहुल खान – ग्राम कुमारीपारा, पो. छावघाटी, थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, आलाउद्दीन शेख ग्राम कुमारीपारा, पो. छावघाटी, थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल। 

सनियुल शेख- ग्राम कुमारीपारा, पो. छावघाटी, थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, मुकीम शेख – ग्राम कुमारीपारा, पो. छावघाटी, थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, किरन शेख ग्राम साहाबाद, पो. छावघाटी, औरंगाबाद, थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल ईजाजुल शेख ग्राम साहाबाद, पो. छावघाटी, औरंगाबाद, थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, इब्राहिम शेख – ग्राम साहाबाद, पो. छावघाटी, औरंगाबाद, थाना सुती, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, बुद्ध शेख – ग्राम रामदेवपुर, पो. रामदेवपुर, औरंगाबाद, थाना रघुनाथगंज, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल।