रेलवे ट्रैक पर बैठा युवक ट्रेन की चपेट में आया, दोनों पैर कटे, सामने आई ये जानकारी….।

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ढोढ़ीपारा क्षेत्र के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जब यह हादसा हुआ, जानकारी के अनुसार हादसे के बाद 22 वर्षीय युवक रितेश सारथी रातभर रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पड़ा रहा और फिर रविवार सुबह राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल रवाना किया गया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीँ युवक रेलवे ट्रैक पर किस वजह से बैठा था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, जिसको लेकर पुलिस ने अभी कुछ भी जानकारी नहीं डी है और घायल युवक का ईलाज चल रहा है। घटना को लेकर सीएसईबी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।