लव जिहाद के मामले पकड़ाया अहद, इंदौर के रेडिसन होटल में पहचान बदलकर ठहरा, रोशन नाम बताकर युवती से की थी दोस्ती।

इंदौर (म.प्र.) : धोखा देकर अगर कोई किसी युवती को प्रेम जाल में फंसाता है, यह कृत्य गलत होता है, वहीँ जब किसी मुस्लिम युवक द्वारा किसी हिन्दू युवती झूठा नाम बताकर प्रेम जाल में फांसता है तो उसे लव जिहाद कहा जाता है, ऐसे ही मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल ‘रेडिसन’ में रविवार देर रात भारी हंगामा हो गया। जिसमें श्री राजपूत करणी सेना और अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहचान बदलकर एक हिंदू युवती के साथ ठहरे मुस्लिम युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

रेडिसन होटल के कमरा नंबर 514 में कार्यवाही :

खबरों की मानें तो रविवार देर रात करीब 1:30 बजे हिंदूवादी संगठनों को गुप्त सूचना मिली थी कि रेडिसन होटल के कमरा नंबर 514 में एक युवक अपनी पहचान छिपाकर युवती के साथ रुका हुआ है। सूचना मिलते ही श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दीक्षित, मानसिंह राजावत, विनायक शर्मा और कपिल कौशल सहित अन्य कार्यकर्ता होटल पहुंचे और कमरे को घेर लिया। जिसके बाद जांच में सामने आया कि आरोपी का नाम अहद लकड़िया है, जो इंदौर के माणिकबाग क्षेत्र का निवासी है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अहद ने युवती से खुद को ‘रोशन’ बताकर दोस्ती की थी और अपनी वास्तविक पहचान छिपा रखी थी, और युवती को वह धोखा दे रहा था।

इंस्टाग्राम और मोमोज शॉप के जरिए बढ़ाता था संपर्क

इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शहर में मोमोज की दुकान चलाता है। आरोप है कि वह दुकान पर आने वाली युवतियों से छलपूर्वक इंस्टाग्राम आईडी हासिल कर उनसे दोस्ती करता था। पीड़ित युवती से भी उसकी पहचान और बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए ही शुरू हुई थी। वहीँ इस हंगामे की सूचना मिलने पर विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ जारी है और युवती व उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों और तथ्यों की जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। युवती और उसके परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी पर लगाए गए आरोपों की सत्यता जांचने के बाद आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।