गौ तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तानसिंह साहू, भोजराम यादव और करणसिंह यादव चढ़े पुलिस के हत्थे।

धमतरी : किसी भी तरह के सांप्रदायिक मामलों में अगर किसी समुदाय विशेष के व्यक्ति का नाम आता है तो, उसको लेकर काफी बवाल मच जाता है और सांप्रदायिक माहौल खराब हो जाता है, वहीँ गौ तस्करी में स्थानीय लोगों को लिप्तता भी कम नहीं है, सामने आये मामले के अनुसार छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गौवंश के अवैध परिवहन और पशु क्रूरता के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिहावा थाना पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 मवेशियों को सकुशल मुक्त कराया है, जिन्हें बेहद क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबीर की सूचना और देवपुर चौक पर घेराबंदी :

यह पूरी कार्यवाही सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई है। पुलिस को मुखबीर से गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस टीम ने नगरी-सिहावा मुख्य मार्ग पर स्थित देवपुर चौक के पास तत्काल घेराबंदी की। कुछ ही देर में वहां से गुजर रहे संदिग्ध पिकअप वाहन (वाहन क्रमांक CG-05 AU-4503) को पुलिस ने रोककर सघन जांच की थी, जिसके बाद आरोपियों पर कार्यवाही की गई।

मवेशियों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी :

वाहन की तलाशी के दौरान अंदर 4 गौवंश बेहद क्रूरतापूर्वक बंधे और ठूंसे हुए पाए गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी मवेशियों को मुक्त कराया और वाहन में सवार तीन आरोपियों को मौके से ही धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है :

  • तानसिंह साहू
  • भोजराम यादव
  • करणसिंह यादव

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज :

इस मामले में सिहावा थाने में अपराध क्रमांक 71/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और 11 के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अवैध पशु परिवहन तथा तस्करी से जुड़े अन्य संपर्कों और पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है। ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे है, जिसमें स्थानीय लोग प्रमुख रूप से शामिल होते है।