राजधानी में दिल दहला देने वाली वारदात : सिरफिरे प्रेमी ने सरेराह प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया।

राजधानी : रायपुर में देर रात एक युवक ने बीच सड़क में युवती पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इस घटना के दौरान पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की हालत गंभीर है और उसका मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद पीड़ित महिला की पहचान राजकुमारी साहू के रूप में हुई है। वह आरंग की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, महिला और आरोपी के बीच प्रेम-प्रसंग था। शादी के बाद महिला ससुराल पक्ष से अलग रह रही थी। वहीं, इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, अभी तक वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामला माना थाना क्षेत्र का है।

सामने आई ये पूरी घटना :

आरोपी का नाम वीरू धीवर है, जो आरंग का ही रहने वाला है। उसने रविवार रात अपनी गर्लफ्रेंड राजकुमारी साहू पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी राजकुमारी ने मदद के लिए शोर मचाया। जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद राजकुमारी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। उसके शरीर के कई हिस्से झुलस गये हैं, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने पीड़िता के बयान और अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि वारदात के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और इस घटना के बाद आरोपी किस दिशा में गया।

2021 से पहले से था दोनों के बीच था प्रेम-प्रसंग :

एएसपी अभिषेक झा बताया कि वीरू धीवर और राजकुमारी साहू का 2021 से पहले ही अफेयर था। इस साल आरंग थाने में एक केस दर्ज हुआ था। आरोपी ने राजकुमारी साहू की सास पर फावड़े से हमला कर दिया था। इस मामले में धारा 307 के तहत केस दर्ज हुआ था। एएसपी के अनुसार, इस घटना के बाद पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। इसके बाद भी वीरू धीवर और राजकुमारी साहू के बीच संबंध थे। पूछताछ में सामने आया कि घटना वाले दिन भी दोनों साथ थे। इस घटना को लेकर माना पुलिस ने बताया है कि, पीड़िता के बयान आग बुझाने वालों ने जो बताया उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। फिलहाल पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है।