राजधानी में अपने आप को एम्स का डॉक्टर बताकर नर्स से दो साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार।

रायपुर। राजधानी में खुद को डॉक्टर बताकर शादी का लालच देकर नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी वार्ड ब्वाय ने दो साल से नर्स को झांसा देकर ये कहता रहा कि वो एम्स का डॉक्टर हैं। इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी दो साल से युवती का रेप कर रहा था। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पीड़िता प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए पीड़ित नर्स और आरोपित बार्ड बाय की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। आरोपी का नाम निलेश मांडे बताया जा रहा है।

इस बीच आरोपित पीड़िता को अभनपुर इलाके में अपने परिचित के घर लेकर गया, जहां शादी का झूठा वादा कर उसके साथ संबंध बनाया। लेकिन पीड़ित नर्स को आरोपित वार्ड बाय की जब सच्चाई पता चली कि वह कोई डॉक्टर नहीं दो साल पहले किसी निजी अस्‍पताल में वार्ड बाय था तो उसके खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई। दोनो की शादी डॉट कॉम मुलाकात हुई थी।

अभनपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत के बाद आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।