मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में शहीद जवानों की अर्थी को दिया कंधा, परिजनों से किया मुलाकात।

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद जवानों की अर्थी को कंधा दिया। सके साथ ही गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित सांसद, विधायक, पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी शहीद जवानों की अर्थी को कंधा दिया। जिसके बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया जा रहा है।

शहीद जवानों में सर्वश्री जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली सुकमा, मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, संतोष तामो भांसी दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा,लखमू राम मड़कामी भैरमगढ़ बीजापुर, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम कटेकल्याण दंतेवाड़ा और वाहन चालक धनीराम यादव गीदम दंतेवाड़ा है।