राकेश डेंगवानी/रायपुर : बढ़ते कदम संस्था बुजुर्गों के लिये दो आश्रम चलाती है, आनंद आश्रम और संजीवनी यहाँ कई बुजुर्ग रहते है, जिनकी सेवा संस्था के लोगों द्वारा की जाती है, उनकी हर सुविधा का ख्याल यहाँ रखा जाता है, आश्रम प्रभारी सुनील छतवानी, बसंत रोहरा एवं नँदलाल मुलवानी नें बताया कि विभिन्न अवसरों पर अलग अलग दर्शनीय स्थलों के लिए बुजुर्गों के लिए पिकनिक प्रोग्राम आयोजित किये जाते रहे हैं,उसी श्रृंखला को आगे बढाते हुवे इस बार सभी बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सर्वसमाज के कल्याण के उद्देश्य से रतनपुर में मातारानी के साथ साथ चक्करभाटा में अमरधाम आश्रम लालसाई जी के दर्शन 2×2 की एसी बस द्वारा कराए गए। संस्था प्रवक्ता सुंदर बजाज एवं किशोर पंजवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आगे बताया कि बुजुर्गों की इस पिकनिक यात्रा में सुबह के नाश्ते,दोपहर के भोजन एवं शाम की हाई टी से लेकर उनके मनोरंजन के सभी संसाधनों की बेहतर व्यवस्था के साथ संपन्न हुई इस पूरी यात्रा के दौरान सभी बुजुर्ग माता पिता अत्यधिक उत्साहित एवं आनंद से सराबोर थे । उनकी प्रसन्नता से अभिभूत होकर सभी सेवादारों की टीम और आश्रम प्रभारियों की टीम नें इस सार्थक सेवा को अगली बार 2 दिवसीय करने का मन बनाया है। बुजुर्गों की सेवा में शामिल प्रमुख सेवादारों में संस्था अध्यक्ष अशोक गुरुबक्षाणी, प्रेम प्रकाश मध्यानी, अजय वलेचा,जगदीश चंदनानी ,सुंदर गेमनानी,सुनील पेशवानी,रतन सोनी भी शामिल हैं। बुजुर्गों की पिकनिक यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया सुनील नारवानी जी,राजू भाई तारवानी जी , राजकुमार मंगतानी जी एवं राजू झामनानी जी ने।



