भिलाई : आरपी कालोनी स्टेशन मरोदा में शनिवार की रात को एक व्यक्ति की हत्या की घटना हुई। हत्याकांड की मुख्य आरोपी महिला ने अपने भतीजे के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा था। महिला का कहना था कि उसका पति उसे खर्च के लिए रुपये नहीं देता था और चरित्र शंका के चलते आए दिन विवाद करता रहता था। इसी से परेशान होकर उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची और अपने भतीजे के साथ मिलकर उसे मार डाला।
रुपये न देने और चरित्र शंका की बात को लेकर नाराज थी महिला :
संदेह के आधार पर पुलिस ने उमा बाई साहू से पूछताछ की तो उसने अपने भतीजे लोकेश्वर साहू उर्फ लक्की के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने ये भी बताया कि उसका पति पेंटर का काम करता था, लेकिन खर्च के लिए उसे रुपये नहीं देता था। उल्टा उसके चरित्र पर शंका करते हुए उससे विवाद करता था। जिससे परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची और अपने भतीजे के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और भतीजे को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या की धारा के तहत कार्यवाही की है।