53 साल के ब्‍वायफ्रेंड ने चाकू से वारकर इस महिला की ले ली जान, ये था कारण…..।

बालोद : कुछ शादी शुदा मर्द घर के बाहर भी सम्बन्ध रखते है और वो सम्बन्ध किस अंजाम तक पहुँच जाये कहा नहीं जा सकता। एक शख्‍स का नाम गंगाधर टंडन उम्र 53 साल है। जहां इस शादीशुदा बीवी बच्चे वाले अधेड़ के मन में प्यार का सैलाब उमड़ा। जिन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बाद भी एक नया रिश्ता कायम कर लिया। अपने साथ काम करने वाली एक विधवा महिला के चक्कर में फंसे और अब उसी महिला की हत्या करने के बाद बाकी बची जिंदगी सलाखों के पीछे काटेंगे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, वही जांच कर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट चुकी हैं।

ये है पूरा मामला :

बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में 40 साल की महिला सीमा धनगुल रहती थी। जिसका बेटा ओडिशा के संबलपुर में है। महिला कृषि उपज मंडी में काम करती थी। इसी कृषि उपज मंडी में गंगाधर टंडन लाइन इंस्‍पेक्‍टर के पद पर तैनात थे। गंगाधर का पूरा परिवार कवर्धा में रहता है। लिहाजा गंगाधर ने विधवा महिला सीमा से नजदीकियां बढ़ाई। नजदीकियां इतनी बढ़ी कि सीमा ने अपनी सारी सीमाएं तोड़ दी। गंगाधर भी 53 साल की उम्र में तेज गति से प्रेम की धाराओं में बहने लगे। एक ही जगह काम करने के कारण एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हुआ। इसके बाद तो गंगाधर ने अपना घर-बार सीमा के घर में ही बना डाला। यानी गंगाधर और सीमा पिछले तीन साल से समाज और रिश्तों को दरकिनार कर एक साथ जिंदगी जीने लगे। जिसे आधुनिक भाषा में लिव इन रिलेशनशिप कहा जाता है। सामान्य समाज में इसे अवैध सम्बन्ध कहा गया है।

इस हत्‍याकांड पर बालोद टीआई नवीन बोरकर ने बताया कि, महिला विधवा थी और गंगा दास का पूरा परिवार कवर्धा में रहता है। दोनों के बीच रिश्ता था दोनों लिव इन में रहते थे। दोनों के बीच दो दिन से लड़ाई झगड़ा चल रहा था। जिसके बाद बीती रात झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला की हत्या हो गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, कार्यवाही जारी है।