रायपुर : राजधानी रायपुर में एक महिला के फांसी लगा कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की आत्महत्या को लेकर मोहल्ले में चर्चा है, मृतका वंदना त्रिपाठी छोटा अशोकनगर गुढ़ियारी में किराए के मकान में रहती थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। आगे की कार्यवाही जारी है।
यह खबर भी पढ़ें :महासमुंद का ठगबाज नीरज चंद्राकर कर चूका है कई ठगियां, रायपुर-महासमुन्द के थानों में दर्ज है कई शिकायतें।http://machismedianews.com/?p=6400
प्राप्त समाचार के अनुसार, महिला का पति दिलीप त्रिपाठी प्राइवेट काम करता है। वह सुबह काम के लिए निकल गया था। जिसके बाद महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरु की। पता चला है कि सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी। मृतका का तीन साल का बेटा भी है। फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। वहीं कमरे से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना का क्या कारण रहा, यह में जांच के बाद ही सामने आने की उम्मीद है, हालाँकि पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।