कैंसिल हो रहे हैं आदिपुरुष के शो, “आदिपुरुष” का बुरा हाल 650 करोड़ की फिल्म सिमटी मात्र इतने में, अरुण गोविल को मान चूके थे लोग असली राम।

बॉलीवुड : फिल्म “आदिपुरुष” अपने बनावट के शुरू से ही विवादों में रही है, इसे जानबूझकर विवादित रूप से बनाया गया है, क्या फिल्म बनाने वालों को ये समझ नहीं आया होगा कि आधुनिकता की आड़ में हम कितने हद तक बदलाव कर सकते है? या फिर सम्पूर्ण पौराणिक तथ्यों को ख़राब करके मिर्च – मसाला डालकर भगवान के प्रति आस्था की गरिमा को ही नष्ट कर डाला। पहले ट्रेलर से ही विवाद और विरोध शुरू हो गया, जहाँ रावण को एक मुग़ल के स्वरुप में दिखाया गया था। आइये आगे बात करते है इस समय की, आदिपुरुष ने रिलीज के आठवें दिन यानी शुक्रवार को 3.25 करोड़ रुपए का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 263.15 करोड़ रुपए हो गया है। ये आंकड़े सभी भाषाओं के मिलाकर हैं। सिर्फ हिंदी वर्जन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 132.95 करोड़ रुपए की कमाई की है।

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 8 दिनों में 420 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को लेकर वर्ड ऑफ माउथ इतना नेगेटिव है कि अब इसके शोज तक कैंसिल हो रहे हैं। लोग इस फिल्म के विरोध में लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है, पुराने कलाकार जो रामायण और महाभारत से जुड़े किरदार निभा चूके है, उन्होंने ने भी निर्माण कर्ता टीम को खरी – खरी सुना दी है। खबर है कि मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में शुक्रवार को दो शोज कैंसिल कर दिए गए। थिएटर मालिकों का कहना है कि ऐसी फिल्म बनाने वालों को सबसे पहले जेल पहुंचाना चाहिए।

ऐसी फिल्म बनाने वालों को जेल भेजना चाहिए :

यूट्यूब पर हमारा चैनल सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/@machisfilmproduction

शुक्रवार को मुंबई के फेमस गेयटी गैलेक्सी थिएटर के मालिक मनोज देसाई ने आदिपुरुष के मेकर्स की आलोचना करते हुए प्रमुख टीवी से कहा- इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। फिल्म ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। इस फिल्म को बनाने वाले सभी लोगों को जेल भेजना चाहिए। खासकर फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर को, जिसने गंदे और घटिया संवाद लिखे है।

कैंसिल हुए शोज, जल्द ही उतर जाएगी फिल्म :

मनोज देसाई के मुताबिक, दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया है। कल हमारे यहां दो शोज कैंसिल हो गए। आज भी हमारा मैटिनी शो कैंसिल हो सकता है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से उतर जाएगी। हमारे साथ-साथ कई थिएटर मालिकों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। प्रभाष और रामायण की लोकप्रियता को सोचकर हमने मान लिया था यह फिल्म काफी चलेगी, लेकिन सब ख़राब कर दिया इस फिल्म के घटिया निर्माण ने।

तमाम विवादों के बाद भी 2023 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी आदिपुरुष लेकिन रिकवरी के मामले में फिसड्डी :

यूट्यूब पर हमारा चैनल सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/@machisfilmproduction

आदिपुरुष का जो बजट है उसके हिसाब से इसका कलेक्शन कहीं से भी बेहतर नहीं कहा जा सकता। तकरीबन 600-650 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो बंपर की थी, लेकिन नेगेटिव रिस्पॉन्स की वजह से फिल्म का कलेक्शन धड़ाम से नीचे जा गिरा। जितना फिल्म का फायदा सोचा था उससे भी ज्यादा नुकसान हुआ।

हालांकि इसके बाद भी आदिपुरुष वर्ष की बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है। इस साल सिर्फ कुछ ही हिंदी फिल्में हैं, जिसने 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। उम्मीद है गदर 2 इस साल की सबसे बड़ी ब्लाक बस्टर बनेगी। वैसे आदिपुरुष एक पैन इंडिया फिल्म है, लेकिन इसकी मूल भाषा हिंदी है। इसलिए इसकी गिनती हिंदी फिल्मों में की जा रही है।

अब तक की सबसे महंगी फिल्म का हाल हुआ बुरा :
आदिपुरुष भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। फिल्म को पिछले दो सालों से बनाया जा रहा था। VFX में बदलाव की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी भी हुई। फिल्म का बजट शुरुआती दौर में 500 करोड़ रुपए बताया जा रहा था, लेकिन फिल्म के VFX में बदलाव करने के लिए इसके बजट को थोड़ा और बढ़ाया गया। VFX में बदलावों के बाद इसका टोटल बजट 600 करोड़ रुपए से ऊपर तक पहुंच गया। फिल्म को लेकर जो मुनाफे की उम्मीद मेकर्स कर रहे थे, वो तो खैर अब संभव नहीं दिख रहा है। हालांकि एक बात कन्फर्म है कि फिल्म अपनी लागत जरूर निकाल लेगी। इसकी वजह है कि रिलीज से पहले ही फिल्म के सेटेलाइट राइट्स और OTT राइट्स करोड़ो में बिके हैं। नहीं तो फिल्म नुकसान में चली जाती अब आगे का नुकसान सेटेलाइट राइट्स और OTT राइट्स वालों का है।

अरुण गोविल को लोग आज भी असली राम मानते है , उन्होंने फिल्म को लेकर कहा :

यूट्यूब पर हमारा चैनल सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/@machisfilmproduction

अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम के किरदार को जीवंत कर दिया था। उनसे हाल ही में आदिपुरुष के बारे में सवाल किया गया। अरुण ने कहा कि जिस फिल्म को दर्शकों ने पहले ही नकार दिया हो उसको बैन करके क्या फायदा होगा। अरुण ने कहा कि अगर इस फिल्म को सही सोच के साथ बनाया गया होता तो ये ऐतिहासिक फिल्म बन सकती थी। जाहिर है कि अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार ऐसा निभाया कि लोग उन्हें असली भगवान मानने लगे थे।

महिला अरुण को भगवान समझ रही थी, बीमार बच्चे को लेकर उनके पास आई :

अरुण गोविल ने जी न्यूज से बात करते हुए कहा- महिला के हाथ में छोटा बच्चा था। वो काफी ज्यादा बीमार था। वो सेट पर आई और लोगों से भगवान राम का दर्शन करने की बात करने लगी। वहां मौजूद लोगों ने उस महिला को मेरे पास भेज दिया। नजदीक आते ही उसने अपने बच्चे को मेरे पैरों पर रख दिया। उसने रोते हुए कहा कि उसका बच्चा मरने वाला है, कृपया इसे बचा लीजिए। उसने मेरा हाथ पकड़ा और बच्चे के सिर पर रख दिया। मैंने उस महिला को तुरंत हॉस्पिटल ले जाने के लिए कहा। हालांकि मैंने मन ही मन उस बच्चे के स्वस्थ होने की प्रार्थना जरूर की।

तीन दिन बच्चा खुद के पैरों पर चलने लगा :

अरुण ने कहा कि तीन दिन बाद वही महिला दोबारा लौट के आई। इस बार उसका बच्चा ठीक लग रहा था। जो बच्चा तीन दिन पहले तक जिंदगी और मौत के बीच फंसा हुआ था, वो अपनी मां के बगल में हाथ पकड़ कर चल रहा था। अरुण कहते हैं- मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन ये सब उस महिला और मेरी भगवान राम में आस्था के कारण संभव हुआ।