निगम ने इस क्षेत्र के कारोबारियों के खिलाफ की कार्यवाही, स्कूल के पास से कब्जे हटाये, ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे थे लोग। भाजपा नेता प्रकाश बजाज ने कहा वन बोर्ड पॉलिसी लागु करे निगम।

राकेश डेंगवानी/रायपुर : बीते चार सालों से सत्ता परिवर्तन के बाद राजधानी के सभी विकास कार्य और सड़क चौडीकरण के काम रुक गये है, भाटागांव बस स्टैंड को भी आनन-फानन में चालू कर दूसरे रास्ते से बसों की एंट्री बना दी गई, अब जलगृह मार्ग में संकरी सड़क पर बिना सोचे समझे डिवाईडर बना दिया, फिर समझ में आने पर की गलत निर्माण हो रहा है, फिर उसे आधे में ही रोक दिया गया, अब सड़क अधुरा डिवाईडर दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है और निर्माण सामग्री सड़क पर बिखरी पड़ी है, यही हाल पूरे शहर का है, इधर खुदा , उधर खुदा, जिधर देखो उधर खुदा, सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क कहना मुश्किल है।

ट्रैफिक जाम को लेकर प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करता है और अचानक से व्यापारियों पर कार्यवाही कर देता है, कभी उनके सामान जब्त करता है तो कभी उनके छज्जे तोड़कर बारिश में परेशानी खड़ी कर देता है, आइये अब बताते है आरडी तिवारी स्कूल के आसपास अवैध रूप से फल और मटका-बर्तन की दुकानों लगाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार को कार्यवाही की। स्कूल चालू रहने पर इनकी वजह से यहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। स्कूली बच्चों को जाम का सामना करना पड़ता है। इस कार्यवाही को हम गलत नहीं ठहराते, लेकिन संतोषी नगर के बाज़ार क्षेत्र को 10 साल की परेशानी के बाद व्यवस्थित किया गया तो वही समाधान सभी जगह क्यूँ नहीं करते? निर्देश मिला कार्यवाही कर दी और कुछ दिन बाद व्यापारी फिर वहीँ, स्थायी हल तो राजधानी वासियों को आज तक नहीं मिला।

यूट्यूब पर हमारा चैनल सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/@machisfilmproduction

अब निगम प्रशासन ने कार्यवाही करने के बाद लोगों को निर्देश दिया है कि दोबारा यहां पर इस तरह कब्जा करके कारोबार न करें। नगर निगम के जोन पांच और सात ने मिलकर इस पूरी सड़क पर अभियान चलाया। जीई रोड में आमापारा चौक के पास ट्रैफिक की दिक्कत बनी रहती है। स्कूल छूटने पर यहां ट्रैफिक जाम के हालात बन जाते हैं। इस दिक्कत को देखते हुए करीब दर्जनभर कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जोन अफसरों ने सामान जब्त किए। दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। अब आगे देखने योग्य है की अगर ऐसा होता है तोनिगम क्या कार्यवाही करेगा और इसका स्थायी हल क्या करेगा?

निगम प्रशासन अगर सड़कों की व्यवस्था नहीं सुधार सकता तो, व्यापारियों पर वन बोर्ड पॉलिसी लागू करे, जिससे कोई भी व्यापारी सड़क पर सामान नहीं रख सकता, इससे काफी हद तक सुधार होगा और व्यापारी भी परेशान नहीं होंगे।

: भाजपा नेता प्रकाश बजाज