मंडप से भागा दूल्हा, लड़की वालों ने बुलाई पुलिस, दूल्‍हे ने कहा- वह समलैंगिक है।

सागर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में आई बरात का दूल्हा मंडप से भाग गया। इसकी सूचना लड़की पक्ष ने पुलिस को दी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। तलाश करने के बाद दूल्हा मिल गया। उसे बरात में ले कर आया गया। पूछताछ में दूल्हे ने बताया कि वह लड़की से शादी नहीं करना चाहता।यह सुनकर लड़की पक्ष के लोगों ने सोचा कि हो सकता है, वह किसी दूसरी लड़की से प्रेम करता हो, लेकिन जब उसने शादी न करने का कारण बताया, तो उसे सुनने वालों के पैरो के नीचे से मानों जमीन खिसक गई।

दूल्हे ने बताया कि वह समलैंगिक है। माता-पिता के दबाव में वह बरात के साथ आया है, लेकिन अब वह शादी नहीं करना चाहता।इसके बाद लड़का-लड़की पक्ष के लोग आपस में बैठे और शादी न करने का फैसला हुआ। लड़की वालों ने शादी की तैयारी में हुए खर्च की लड़के पक्ष से मांग की।इसके बाद लड़का पक्ष तैयार हो गया। अमानत के तौर पर दुल्हन के लिए लाए गए चढ़ाव के जेवर लड़के वालों ने अमानत के तौर पर रख लिए। पुलिस से मामले की शिकायत कर दी गई है।

दरअसल मोतीनगर थाना क्षेत्र के एक शादी घर में 27 जुलाई को लड़की की हरदा से बरात आई। लड़की वालों ने शादी का अच्छा इंतजाम किया। धूमधाम से बरात का द्वारचार हुआ। इसके बाद वरमाला भी हुई।मंडप के कार्यक्रम के पूर्व दूल्हा मौके से फरार हो गया। दोनों पक्ष के लोग लड़की की तलाश में जुट गए। दूल्हा का मोबाइल भी बंद बता रहा था।

किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दुल्हन पक्ष के लोगों ने मोतीनगर पुलिस को बुला लिया। पुलिस वालों ने दूल्हे के परिजनों से पूछताछ की, जिसके बाद कुछ ही घंटों में दूल्हा वापस लौट आया।

वधु पक्ष के लोगों ने दूल्हे से पूछताछ और उसकी नाराजगी पूछी जिसके बाद उसने जो कारण बताया तो मानों सब के पैर से जमीन ही खिसक गई। लड़के ने बताया कि वह समलैंगिक है और वह शादी नहीं करना चाहता। सगाई और तिलकोत्सव आदि का कार्यक्रम उसने अपने माता-पिता के दबाव में किया था। उसे लड़की से शादी नहीं करनी, इसीलिए वह मंडप से भाग गया था।