महिलाओं को छेड़ रहे बदमाशों ने पुलिसकर्मी से चाकू छीनकर प्रधान आरक्षक को चेहरे पर मारा, हालत गंभीर, यहाँ का है ये मामला….।

इंदौर (म.प्र.) : खबर मिली की बदमाश दिनभर महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे, ये बदमाश सीहोर और भोपाल के हैं। तीनों स्मैक – नाइट्रावेट के नशे में थे। रात को ब्रिज के पास महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। बाहरी प्रतीत होने पर लोगों ने पुलिस को बुलाया। प्रधान आरक्षक रोशन और भोला सादे वस्त्रों में आरोपियों को पकड़ने पहुंच गए थे। बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को इंदौर में जगह-जगह उत्पात मचाया। दिन में कारोबारी, नर्स और महिला को लूट लिया। रात में परदेशीपुरा थाने से महज 100 मीटर दूरी पर प्रधान आरक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया। उस आरक्षक की हालत गंभीर है। पुलिस ने चाकू मारने वाले हर्ष और ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अमन फरार है।

परदेशीपुरा एसीपी भूपेंद्रसिंह के अनुसार, घटना रात करीब नौ बजे कुलकर्णी नाका के समीप की है। प्रधान आरक्षक रोशन यादव और भोला यादव ने बाईक सवार तीन बदमाशों को शंका के आधार पर रोकना चाहा तो वे भागे। पीछा करने पर एक बदमाश द्वारा फेंके चाकू को भोला ने जेब में रखा और आरोपियों को पकड़ने दौड़े। दो आरोपियों को उन्होंने दबोच लिया। तीसरे ने रोशन से हाथापाई की। आरोपी ने भोला की पिछली जेब में रखा चाकू निकाला और रोशन पर हमला कर दिया। चाकू आरक्षक के गाल से आर-पार हो गया। गंभीर अवस्था में रोशन को शेल्बी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका आपरेशन हुआ है। हालत गंभीर बनी हुई है।

खबर है कि बदमाशों ने दिनभर उत्पात मचाया और बदमाशों ने सुबह सात बजे माणिकबाग ब्रिज के समीप सियागंज के कारोबारी दिलीप लालवानी से चेन भी लूटी। दोपहर को स्कीम-71 में व्यवसायी मोनाली गुप्ता से भी चेन लूटी। रिंग रोड पर निजी अस्पताल की नर्स मोरिना जासिफ थामस से फोन लूट लिया। दिनभर इन लोगों ने नशे की हालत में दिनभर उत्पात मचाया, लोग काफी परेशान रहे, अभी दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।