Sawan Somwar 2023: सावन सोमवार व्रत में इन नियमों का करें पालन, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल।

Sawan Somwar: सावन का महीना बहुत पवित्र और भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस बार सावन 59 दिन का है और इस दौरान 8 सोमवार पड़ेंगे। कल यानी 24 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार पड़ रहा है। सावन सोमवार के दिन भक्त भगवान शिव की विशेष रूप से आराधना करते हैं। इस दिन माता पार्वती की पूजा करने से भी लाभ मिलता है। सावन सोमवार के दिन अधिकतर लोग व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। यदि सावन सोमवार की व्रत-पूजा में कोई गलती हो जाए तो पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है।

फलों का सेवन

सावन सोमवार के व्रत में फल का सेवन करना उत्तम माना जाता है। कुछ लोग रात में पूजा के बाद व्रत खोलकर भोजन कर लेते हैं। यदि आप ऐसा कर रहे हैं तो भोजन में आलू, लौकी या कद्दू की सब्जी ही खाएं।

सात्विक भोजन

सावन सोमवार का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस व्रत में सात्विक चीजों का ही सेवन करें। साथ ही सात्विक आचरण करें। वरना व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता है। यदि आप भी सावन सोमवार का व्रत कर रहे हैं। इन नियमों का पालन जरूर करें।

इन फलों का करें सेवन

यदि आप फलों पर व्रत कर रहे हैं तो फलों में केला, अनार, सेब और आम का सेवन ही करें। ये फल व्रत के लिए उत्तम माने जाते हैं। इन्हें खाने से शरीर को पोषण भी मिलता है और एनर्जी भी बनी रहती है।

सेंधा नमक ही खाएं

सावन सोमवार व्रत में आलू और साबूदाना का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए साबूदाना की खिचड़ी, वड़ा या खीर खाई जा सकती है। वहीं, यदि आप नमक का सेवन कर रहे हैं तो सेंधा नमक ही खाएं। आयोडीन वाला नमक खाने से व्रत टूट जाता है।