व्यापार : जुलाई का महीना खत्म होने के बाद अगस्त का महीना शुरू होने वाला है। क्या आपको पता है कि अगले महीने की शुरुआत यानी 1 अगस्त से कई जरूरी नियमों में बदलाव होने जा रहा है। जिन नियमों में बदलाव होने जा रहा है, वे आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे। तो आइए जानते हैं कि 1 अगस्त से कौन से 5 नियम बदलने जा रहे हैं और आप पर कितना प्रभाव डालेंगे।
1 अगस्त से ITR फाईल पर लगेगा जुर्माना :
आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाईल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई तय किया है। अगर आप इस तारीख तक अपना रिटर्न फाईल नहीं कर पाते हैं तो 1 अगस्त से आपको जुर्माना देना होगा। इनकम टैक्स देर से फाईल करने के लिए आपको 5 हजार रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है। 31 जुलाई के बाद ITR फाईल करने पर आयकर विभाग के नियम 1961 की धारा 234F के तहत 5,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। हालांकि, जिन लोगों की सालाना आय 5 लाख से कम है, उनको 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा।
इस माह बैंकों में रहेगी 14 दिन की छुट्टियां:
अगले महीने अगस्त में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे, जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार और अन्य दिन शामिल हैं। राज्य -विशिष्ट बैंक छुट्टियों के साथ-साथ अन्य छुट्टियां भी होती हैं जब देश में सभी बैंक बंद रहते हैं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे। इस माह लगभग आधे माह बैंक बंद रहेंगे।
LPG सिलेंडर की कीमत में हो सकता है बदलाव :
पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती है। इस बार भी 1 अगस्त को रसोई गैस और व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में बदलाव कर सकती है। रसोई गैस के अलावा पीएनजी और सीएनजी के दाम में भी बदलाव हो देखने को मिल सकता है। इसमें बदलाव तय है।
इंडियन बैंक आईएनडी सुप्रीम 300 दिन की स्पेशल एफडी :
बैंक की वेबसाइट के अनुसार, इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी “IND SUPREME 300 DAYS” 01.07.2023 से लॉन्च की गई है, जो FD/ के रूप में 300 दिनों के लिए 5000 रुपये से लेकर 2 करोड़ से कम तक के निवेश के लिए आकर्षक ब्याज दर प्रदान करता है। यह योजना 31 अगस्त 2023 तक वैध है। इस स्कीम में इंडियन बैंक अब आम जनता को 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% ब्याज दरों की पेशकश करेगा।
आईडीएफसी अमृत महोत्सव बैंक एफडी :
आईडीएफसी बैंक ने अमृत महोत्सव एफडी लॉन्च किया है। यह एफडी 375 दिनों और 444 दिनों के लिए है, जिसमें निवेश करने का आखिरी मौका 15 अगस्त होगा। 375 दिन की एफडी पर 7.60% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 444 दिन की एफडी पर 7.75% की दर से अधिकतम ब्याज मिलेगा। यदि आपकी FD पर सालाना ब्याज 10,000 से ज्यादा है तो आपको ITR फाईल करना चाहिये अथवा पैसे की बचत करने से बैंक में के फॉर्म भरना पड़ता है।