यहाँ से पुलिस ने देह व्यापार में छह महिलाओं सहित दो पुरुषों को किया गिरफ्तार।

इंदौर (म.प्र.) : खजराना पुलिस ने मनोरमागंज में एक बिल्डिंग में गुरुवार देर रात को देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से छह महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद के साथ ही नकदी भी बरामद की है। पकड़ी गई महिलाओं में से दो बंगाल की है। पुलिस ने इनके ऊपर ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। पुलिस को इस कृत्य की सूचना मिली थी जिसको लेकर पुलिस ने कार्यवाही की।

पुलिस को यहां की मल्टी में कुछ गलत काम की सूचना मिली थी। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिसकर्मी को दो हजार के नोट के साथ पंटर बनाकर भेजा। पुष्टि होने के बाद पुलिस ने वहां पर दबिश देकर वहां से छह महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। पुलिस ने यहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी हासिल की है। पुलिस ने बताया कि यह महिलाएं कुछ महीने पहले ही इस फ्लैट में आई थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अभी बहुत साडी बातों का खुलासा नहीं हो पाया है।