अक्षय कुमार पर भड़के हिन्दू, 10 लाख रुपए का रखा इनाम, OMG 2 पर भड़के हिंदू संगठन का ऐलान।

बॉलीवुड : अक्षय कुमार कई फिल्म ‘OMG 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक शुरुआत की है। लेकिन इसके साथ ही यह फिल्म विवादों में भी घिर गई है। राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने फिल्म में भगवान शिव के गण का रोल निभा रहे अक्षय कुमार पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है और और उन्हें थप्पड़ मारने या उनके ऊपर थूकने या उन्हें जूतों की माला पहनाने वाले के लिए 10 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। एक बातचीत के दौरान संगठन के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने यह बयान दिया है। उन्होंने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। गुरुवार को संगठन के कुछ सदस्यों ने आगरा में अक्षय कुमार के पोस्टर्स और पुतले का दहन किया। कहा जा रहा है कि संगठन ने धमकी दी है कि जब तक सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म का प्रदर्शन चलता रहेगा, तब तक वे इसी तरह इसका विरोध करते रहेंगे। संगठन का कहना है कि फिल्म में भगवान शिव को गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्हें गंदे पानी से नहलाया गया है, जो भोलेनाथ का अपमान है। हालांकि, संगठन ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन का शुक्रिया अदा भी किया है। उनके मुताबिक़, फिल्म के कुछ सीन में भगवान शिव को शराब के नशे में और सेक्स सीन्स के साथ भी दिखाया गया था,जिसे सेंसर बोर्ड ने उनके विरोध के बाद फिल्म से हटा दिया है। यह फिल्म शुरू से ही विवादों से घिरी रही जब से बताया गया की यह सेक्स एजुकेशन पर केन्द्रित है।