रायपुर : सटोरिये और बुकी कर रहे लोगों से ठगी, उनके दस्तावेजों को लेकर अथवा लालच देकर उनके नाम से खातों से कर रहे है रकम का लेनदेन, चाय-नाश्ता, सब्जी, पान मसाला और वेल्डिंग का काम कर गुजर-बसर करने वाले राज्य के 60 से ज्यादा लोगों के खाते में रोज लाखों का रुपए का ट्रांजेक्शन हो रहा है। उनके खाते में लगातार पैसा जमा हो रहा है। कुछ देर बाद उसे निकाला जा रहा है। ट्रांजेक्शन का डिटेल लेकर जब पुलिस पहुंची तो लोग भय में आ गये। लेनदेन को लेकर जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने इसकी जानकारी ना होने की बात कही।
उन्हें जानकारी ही नहीं थी कि उनका कई बैंकों में खाता है। उसमें रोज पैसा जमा हो रहा है और एटीएम से निकल रहा है। पुलिस गरीबों के दस्तावेज का दुरुपयोग कर खाता खोलने वाले गिरोह के एक और सदस्य फरहान हिंगोरा को भी पकड़ लिया है। आरोपी से फोन, पासबुक, एटीएम और चेकबुक जब्त किया गया है। इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। देवेंद्र नगर के एक कारोबारी की तलाश की जा रही है। वह सरगना रजत अग्रवाल का करीबी है। इन पर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
पुलिस ने बताया कि राज्य में बैंक खाते की व्यवस्था या खुलवाने वाला बड़ा रैकेट काम कर रहा है। राज्य के प्राय: हर शहर में इस तरह का गिरोह है। यह गिरोह रिक्शा-ऑटो वाला, चाय-नाश्ता, सब्जी, फेरीवाला जैसे लोगों को निशाना बना रहा है। उन्हें मोटे कमीशन का झांसा देकर उनका खाता खोला जा रहा है। कई बार उन्हें गुमराह कर दस्तावेज लेकर उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसे खाते खोलकर बड़े बुकी और सटोरियों को उनकी जानकारी दी जाती है। उसी में सटोरिये सट्टे के पैसों का ट्रांजेक्शन करते हैं। राज्य में इस तरह के 10 हजार से ज्यादा खाते चल रहे हैं।
इसमें रोज पैसों का ट्रांजेक्शन हो रहा है। इन पैसों को निकालकर विदेशों में मनी लॉन्ड्रिंग की जा रही है। पुलिस को पड़ताल में 100 से ज्यादा खाते की जानकारी मिली है। कुछ महाराष्ट्र के भी खाते मिले हैं। अभी और जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है , सट्टे का कारोबार कितना बड़ा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस की पकड़ में लगातार कई आरोपी पकड़ा रहे है।