चार्टेड अकाउंटेंड हर्षल सदवानी के घर ED का छापा, सराफा कारोबारी अनिल दमानी और सुनील दमानी के निवास पर आज भी जांच जारी।

रायपुर :  कल ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर, दुर्ग और भिलाई के सराफा, पेट्रोल पंप, ट्रांसपोर्टर और अधिवक्ता के 8 ठिकानों पर सोमवार की सुबह छापा मारा था। 25 सदस्यीय टीम 50 से ज्यादा सीआरपीएफ जवानों के साथ कारोबारियों के घर में तलाशी का काम कर करते रहे। छत्‍तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा कारोबारी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्यवाही दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। खबरों के अनुसार ईडी की टीम बीजापुर से एक एसएसआई समेत भिलाई से चार लोगों को हिरासत में लेकर रायपुर पहुंची।

बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए इन सभी लोगों का ऑनलाइन सट्टा कारोबार से कनेक्‍शन है। ईडी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करेगी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर, वकील पीयूष भाटिया के स्वर्णभूमि स्थित आवास से ईडी की टीम सुबह 7 बजे वापस लौटी। जबकि अशोका रत्न में रहने वाले सराफा कारोबारी अनिल दमानी और सुनील दमानी के निवास टीम आज भी जांच कर रही है।

अवंति विहार इलाके में चार्टेड अकाउंटेंड हर्षल सदवानी के घर पर भी ईडी की कार्यवाही हुई थी। हर्षल पीयूष भाटिया का चार्टेड अकाउंटेड है। ईडी की जांच में महादेव आनलाइन सट्टा ऐप में हर्षल के खाते से लंबा ट्रांजेक्शन मिलने के बाद ये कार्यवाही हुई है। सीए के घर के तीन अलमारियों से भारी मात्रा में गोल्ड और करीब 20 से 25 लाख नगदी तीन बैग में जब्ती करके समेत सीपीयू, मोबाइल और लैपटाप साथ लेकर टीम आज सुबह 6 बजे वापस रवाना हुई है। साथ ही इसके घर स्थित आफिस को सील कर दिया है।

ED की कार्यवाही लगातार जारी है, आगे और भी लोगों पर छापे पड़ने की उम्मीद है, स्वर्णभूमि स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता वकील पीयूष भाटिया, अशोका रतन एवं वॉलफोर्ट सिटी में सराफा एवं पेट्रोल पंप संचालक अशोक दम्मानी, दुर्ग के जमीन कारोबारी एवं ट्रांसपोर्टर मोहम्मद सद्दाम के भिलाई स्थित फरीद नगर, भिलाई में कारोबारी रोहित उप्पल और सन्नी सतनाम, और दुर्ग के पद्मनाभपुर के जमीन कारोबारी सतीश चंद्राकर के यहां छापा मारा गया था। सिविल लाइन और पंडरी पुलिस ने पांच अगस्त को शीमर्स क्लब के संचालक नितिन मोटवानी और उसके साथी सागर जैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन दो दिन बाद उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। जेल से छूटने के बाद से दोनों गायब है।