रायपुर : आये दिन नशेड़ियों के उत्पात से लोग परेशान रहते है, और उनसे किनारा करके निकल जाते है, लेकिन कल रात रेलवे स्टेशन के सामने A-1 रेस्टोरेंट की खाना बनाने वाली महिलाओं के साथ अज्ञात युवक ने नशे की हालत में गाली गलौज कर दी। जिसके बाद रेस्टोरेंट के आक्रोशित संचालकों ने पहले युवक की पिटाई की, उसके बाद महिलाओं ने भी युवक की जोरदार धुनाई कर दी। घटना शुक्रवार रात लगभग 10 बजे की है। इसके बाद सूचना पर 112 की पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और 112 पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा समझाईश देकर युवक को छोड़ दिया गया। ये पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।