आमिर खान की बेटी इरा खान मंगेतर के साथ उदयपुर में बिता रहीं हैं अच्छा समय, जाने कौन है इरा का मंगेतर?

बॉलीवुड : बॉलीवुड के एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपने मंगेतर नूपुर शिखर संग उदयपुर में छुट्टियां बिता रही हैं। इरा ने मंगेतर के साथ बिताए शानदार पलों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वो अपने मंगेतर संग रोमांटिक पोज देती हुई नजर आ रही हैं। आमिर खान की बेटी इरा खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी। जिसके बाद परिवार, दोस्तों और फ्रेंड्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया था, अब वो उनके साथ खास समय बिताने उदयपुर गई हुई है।

इरा खान मंगेतर के साथ बिता रहीं क्वालिटी टाइम :

उदयपुर में ली गई तस्वीरों में इरा और नुपुर को एक बगीचे में बिस्तर पर आराम करते हुए देखे जा सकते हैं। पहली फोटो में नूपुर और इरा को हवा में एक मोबाइल फोन देखकर शॉक्ड एक्सप्रेशन देते देखा जा सकता है। दूसरी फोटो में नूपुर फोन चेक करते दिखाई दे रहे हैं। इरा भी फोन में ही देख रही हैं। वहीं इरा ने नूपुर की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिसमें नुपुर अपने पैरों को हवा में उठाए लेटे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए इरा ने कैप्शन में लिखा, ‘अगर आप सोच रहे हैं कि फोन हवा में क्यों है… तो मैं भी हूं।’ 

कौन है नुपुर और क्या है उसका प्रोफेशन :

नुपुर प्रोफेशन से सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। वह पिछले कुछ समय से इरा को ट्रेनिंग दे रहे हैं। दोनों ने 2020 में आफिशियली अपने रिश्ते की शुरुआत की। नुपुर, 17 अक्टूबर 1985 को पुणे में जन्में थे। वह एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां प्रीतम शिखर एक डांस टीचर हैं।  नुपूर शिखरे ने सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दी है। सुष्मिता अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वो खूब वर्कआउट करती हैं और इसके वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती हैं। बताया जाता है कि सुष्मिता ने दो साल तक नुपूर से ट्रेनिंग ली थी। यहीं नहीं खुद उनके ससुर आमिर खान ने खुद भी नुपुर से ही ट्रेनिंग ली है।