रायपुर : इंजेक्शन लगाकर की खुदकुशी की खबर है, जहाँ राजधानी में एक महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली है। पता चला है कि महिला ने बाथरूम में इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की है। हैवी डोज के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अभी तक आत्महत्या के कारणों को पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत आत्महत्या थी या हैवी डोज यह जांच का विषय है।
कोतवाली थाना क्षेत्र का यह मामला है। पुलिस ने बताया कि मृतक डॉक्टर किसी बात को लेकर डिप्रेशन में थी। वहीं आशंका जताई जा रही है कि पर्सनल दिक्कत के चलते सुसाइड किया है। उसने अपने परिवार वालों से भी बात करना बंद कर दी थी। फिलहाल किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिलने केस को सुलझाने में थोड़ी परेशानी हो रही है। पुलिस मोबाइल फोन जब्त कर कॉल डिटेल और अन्य जानकारियां जुटा रही है। वहीं अन्य लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दिया है। पुलिस लगातार जाँच कर रही है।
मध्यप्रदेश में भी सामने आ चुके हैं ऐसे कई मामले :
इंजेक्शन लगाकर सुसाइड करने के ऐसे कई मामले मध्यप्रदेश में भी सामने आ चुके हैं। जानकारी के अनुसार बीते महीने ही मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने सुसाइड किया था। स्टूडेंट ने भी एनेस्थीसिया का ओवर डोज इंजेक्शन लेकर मौत को गले लगाई थी। अब इसी तरह का हैरान करने वाला मामला रायपुर में सामने आया है। इस मामले की पुलिस तहकीकात कर रही है।