इस जिले में सटोरियों के ठिकानों में पुलिस का छापाः 2 लाख कैश के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार…

कोरबा। कोरबा पुलिस ने सटोरियों के ठिकानों में छापा मारा है। ऑनलाइन महादेव एप पर सट्टा खेला रहे 7 सटोरियों को बालको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाख रुपए और 7 मोबाइल जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे पर छापा मारकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये सटोरी फेयर प्ले का पैनल बनाकर सट्टा खेला रहे थे। सूचना के बाद पुलिस ने सिविक सेंटर में सट्टा खेला रहे 4 सटोरियों को पकड़ लिया।

इनके पास से 4 मोबाइल और एक लाख रुपए कैश जब्त किया गया। वहीं पुराना बस स्टैंड के पास से भी 3 सटोरियों की गिरफ्तारी हुई, जिनके पास से 3 मोबाइल और एक लाख रुपए जब्त किए गए।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
दोनों जगहों में छापा मारकर पुलिस ने 2 लाख कैश के साथ 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया। सिविक सेंटर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दुर्गेश चौधरी (21 वर्ष), राहुल कुमार मार्कंडेय (21 वर्ष), अतुल कुमार (22 वर्ष), हिमांशु जायसवाल (22 वर्ष) शामिल हैं।