रायपुर : राजधानी की रहने वाली रूपल ओगरे मुंबई में इंडियन एयरलाइंस में कार्यरत थी, इंडियन एयरलाइंस की एयर हाेस्टेस की मुंबई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत की खबर मिली थी। खबरों के अनुसार एयर हाेस्टेस रायपुर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि मुंबई के अंधेरी के एनजी काम्प्लेक्स के फ्लैट के वाशरूम में एयर हाेस्टेस की लाश मिली। प्राथमिक जांच के अनुसार एयर हाेस्टेस की गला काटकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी विक्रम रुपल ओगरे के अपार्टमेंट में बंद पाईपलाईन को साफ करने के लिए गया था। इस दौरान एयर होस्टेस ने किसी बात पर नाराजगी जताई। बात बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया था। रुपल के विरोध करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार चाकू से उसकी की गला रेतकर हत्या कर दी।
अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी फ्लैट का दरवाजा बंद कर अपने गांव तुंगा चला गया। जब पत्नी ने उसकी चोटों और खून से सने कपड़ों के बारे में पूछताछ की तो उसने कहा कि टूटे हुए शीशे को उठाते समय उसे मामूली चोटें आईं है। आरोपी की पत्नी भी उसी अपार्टमेंट में सफाई का काम करती है। घटना वाले दिन वह छुट्टी पर थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और लगभग एक दशक से उसी सोसायटी में सफाई कर्मचारी है। इस तरीके से आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और गाँव चला गया।
इंडियन एयरलाइंस में कार्यरत थी मृतका :
एयर होस्टेस रूपल ओगरे रायपुर के राजेंद्र नगर की रहने वाली थी। एयर इंडिया में प्रशिक्षण के लिए वह अप्रैल में मुंबई आई थी। वर्तमान में एयर इंडिया की एयर होस्टेस रूपल ओगरे मुंबई के अंधेरी के एनजी काम्प्लेक्स में रह रही थी। बता दें कि वह 3 सितंबर (रविवार) देर रात उपनगरीय अंधेरी के मरोल इलाके में कृष्णलाल मारवाह मार्ग पर एनजी कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में मृत पाई गई थी। जिसको लेकर प्रथम दृष्टया पुलिस ने गला रेतकर हत्या की आशंका जताई थी।
मृतका का शव पहुंचा घर तो परिजन रो पड़े :
मुंबई के मरोल क्षेत्र में रायपुर की रहने वाली रुपल ओगरे की रविवार को उसके फ्लैट में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। रुपल ट्रेनी एयर होस्टेस थी। हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर मुंबई पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मंगलवार को परिजन रुपल के शव को लेकर रायपुर स्थित राजेंद्र नगर घर पहुंचे। शव को देखकर परीजनों सहित मोहल्ले वाले भी रो पड़े। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया गया कि रुपल शुरू से पढ़ाई में होनहार थी और सब की लाडली भी थी। घटना के बाद से सबका रो-रोकर बुरा हाल है। रूपल की मौत से मोहल्लेवासी गमगीन है।