बैगा ने धमकी देकर किया युवती से बलात्कार, बीमार बहन को ठीक करने लगा रहता था आना-जाना।

बिलासपुर : किसी ना किसी तरीके से युवतियां बलात्कार की लगातार शिकार हो रही है, खबर है कि खुद को चमत्कारी बैगा बताकर एक आरोपी 2 साल तक युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने युवती की बीमारी बहन को ठीक करने का दावा कर झांसे में लिया था। जिसके बाद उसने युवती को धमकी भी दी कि वो उसके परिवार को खत्म कर देगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है जहां, 2021 में 25 साल की पीड़िता की बड़ी बहन की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। जिसके बाद परिजनों को किसी से बैगा नंदकुमार सिंह के बारे में जानकारी लगी। परिजनों ने उसे बुलाया इसके बाद से बैगा का उनके घर आना-जाना रहता था। यहीं मौका देखकर बैगा ने घटना को अंजाम दे दिया।

50 साल का बैगा नंदकुमार रोहिदास सीपत थाने के पोड़ी का रहने वाला है और खेती-किसानी करता है। आरोपी अपने आप को चमत्कारी बैगा बताता है और बीमार लोगों को झाड़-फूंक से ठीक करने का दावा करता है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है, अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में है।

छोटी बहन पर बिगड़ी नीयत, धमकी देकर किया बलात्कार :

युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि साल 2021 में झाड़-फूंक के दौरान ही नंदकुमार की नीयत उनकी छोटी बेटी को देखकर बिगड़ गई थी। तब उसने मौका पाकर 25 साल की युवती को धमकाया और बोला कि अपनी साधना से वह उसके परिवार को खत्म कर देगा। इस दौरान उसने युवती से दुष्कर्म किया। फिर डरा-धमकाकर दो साल तक लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। युवती डर के मारे चुप रही।

बैगा की हरकतों से तंग आकर परिवार वालों को दी जानकारी :

टीआई नरेश चौहान ने बताया कि काफी समय तक युवती बैगा से डरी-सहमी रही और सब कुछ सहती रही। उसे डर था कि वह कुछ भी बताएगी तो बैगा उसके परिवार वालों को खत्म कर देगा। लेकिन, जब बैगा की हरकतों से वह तंग आ गई, तब किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने परिवार वालों को उसकी करतूतों की जानकारी दी। मामला सामने आने पर परिजन युवती को लेकर सीपत थाना पहुंचे। युवती का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी बैगा नन्द कुमार रोहिदास के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर परिजन सकते में है, उन्हें इतने दिनों से घटना की जानकारी नहीं हो पाई थी।