छत्तीसगढ़ में शिक्षिका के साथ गैंगरेप : सद्दाम और इम्तियाज के साथ घुमने गई थी वाटरफाल, आरोपी रह चूका है युवक कांग्रेस का पूर्व सचिव।

जशपुर : पड़ोसी जिले बलरामपुर से घूमने आई एक शिक्षिका के साथ दनगरी जलप्रपात क्षेत्र में दो युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से अब तक दूर हैं। जिले के दनगरी वाटर फॉल घुमाने के नाम पर ले गये दो युवकों ने निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है। युवकों की शिक्षिका से पहले से जान-पहचान थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, घटना 4 सितंबर की है। पुलिस ने बताया कि जशपुर जिले के एक निजी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका को साथ लेकर दोनों आरोपी सद्दाम खान उर्फ सोनू और इम्तियाज दनगरी वॉटर फॉल घूमने गए थे। तीनों के बीच अच्छी जान-पहचान थी और फोन पर भी बातचीत होती थी, इसलिए शिक्षिका उनके साथ दोस्ती के नाते चली गई। पीड़िता मनोहरपुर की रहने वाली है।

पीड़ित शिक्षिका के मुताबिक वॉटरफॉल घूमने के बाद दोनों युवक शिक्षिका के साथ आसपास के सुनसान क्षेत्र में घूम रहे थे। इस इलाके में पुटुस की झाड़ियां हैं, जहां साथ में अकेली शिक्षिका को देखकर उनकी नीयत बिगड़ गई। दोनों युवकों ने शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को भी देने पर आरोपियों ने शिक्षिका को जान से माने की धमकी दी और फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पंडरापाठ चौकी में गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद बगीचा थाने में आरोपी सद्दाम खान और सोनू उर्फ इम्तियाज के विरुद्ध धारा 294, 506, 323 व 376 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बगीचा थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी पतासाजी के लिए टीमें रवाना की गई हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

कुसमी तक पहुंची पुलिस, फरार हैं आरोपी :

बगीचा थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश के लिए कुसमी तक पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना की गई हैं, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के लेकर लोगों में काफी आक्रोश कई बार दुष्कर्म की घटनायें सामने आने के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

कांग्रेस का पूर्व सचिव रह चुका है गैंगरेप का आरोपी – गोमती साय :

शिक्षिका से गैंगरेप के मामले में सांसद गोमती साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सांसद ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत के मुताबिक गैंगरेप के आरोपी सद्दाम खान युवक कांग्रेस का पूर्व सचिव और सोशल मिडिया प्रभारी भी रह चुका है। आरोपी सद्दाम खान के साथ। जशपुर के विधायक विनय भगत की कई तस्वीर इंटरनेटपर मौजूद हैं। इसका जवाब विनय भगत को देना चाहिए और कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। वहीं जशपुर विधायक विनय भगत ने कहा, यह घटना समाज को झंकझोरने वाली है। मैं इसकी निंदा करता हूं। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।