रायपुर : राजधानी में नशेड़ियों का आतंक इस कदर बढ़ा हुआ है कि ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री भी सुरक्षित नही है, स्टेशन के करीब नशेड़ियों का आतंक काफी बढ़ गया है। जबकि शहर में गली – गली नशेड़ी भी कम नहीं है, गांजा के नशे में ये लोग अपराध को अंजाम डे देते है, जिससे आम आदमी की जिन्दगी भी खतरे में पड़ जाती है, अब ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री भी लूट का शिकार हो रहे हैं। स्टेशन और रामनगर पुलिस चौक के बीच जैसे ही ट्रेनें धीमी होती हैं, वैसे ही नशेड़ियों का गिरोह पत्थर से डंडे से हमला कर यात्रियों का मोबाईल फोन व पर्स लूटकर फरार हो जाता है। तीन दिन पहले ही ऐसा मामला रामनगर पुलिस चौकी में पहुंचा। परंतु पीड़ित की शिकायतों को अनदेखा करने का काम कर रहा है रेलवे पुलिस। रेलवे स्टेशन में 24 घंटे सुरक्षा जवानों की तैनाती होती है। परंतु 500 से 800 मीटर की दूरी पार करना यात्रियों के लिए मुश्किल हो गया है। लूट के शिकार कई यात्रियों ने बताया कि रामनगर पुलिस चौकी के करीब नशेड़ियों ने गिरोह बना रखा है। सबसे अधिक घटनायें स्टेशन के दोनों तरफ से आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों के साथ हो रही हैं। यात्रियों को कई बार चोटें भी लग जाती है,और नशेड़ी डंडा – पत्थर मारकर भाग जाता है, इस हरकत से यात्रियों के चलती ट्रेन से गिरने पर जान का जोखिम भी है।
रामनगर के पास ट्रेनों की स्पीड काफी कम हो जाती है, इसका पूरा फायदा नशेड़ियों का गिरोह उठा रहे हैं। पुलिस चौकी में शिकायत करने पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है और न ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम उस दायरे में निगरानी करा रही है। ऐसे में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का हौंसला बढ़ा हुआ है। यात्री कुछ समझ पाएं इससे पहले उनके हाथों पर पत्थर या ठंडा से हमला कर देते हैं मोबाईल और पर्स छीनकर भाग जाते हैं। ऐसी शिकायतें रामनगर चौकी में रोजाना पहुंच रही हैं।
ये कहा जिम्मेदारों ने :
स्टेशन में लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं। आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही के कई मामले दर्ज कराये हैं। रामनगर के पास होने वाले घटनों को रोकने के लिए निगरानी करायेंगे। – एमके मुखर्जी, निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट रायपुर
अभी हाल ही में रामनगर के आसपास के नशेड़ियों के खिलाफ कार्यवाही की है। निगरानी लगातार कराई जा रही है। गेट पर खड़े होने वाले यात्रियों को सबसे पहले नशेड़ियों का गिरोह निशाना बनाता है। – एलएस राजपूत, जीआरपी थाना प्रभारी