रायपुर : मध्यभारत के सबसे मशहूर अनिल जोत्सिंघानी इवेंट्स के रास गरबा में प्रतिवर्ष युवाओं की भारी भीड़ उमड़ती है, राजधानी का युवावर्ग वर्ष भर अनिल जोत्सिंघानी के रास गरबा का बेसब्री से इंतजार करता है, यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष नवरात्री में आयोजित किया जाता है, गरबा यानी की गर्भदीप के चारों ओर स्त्रियां-पुरुष गोल घेरे में नृत्य कर मां दुर्गा को प्रसन्न करते हैं। मान्यता है कि गरबा करने के समय महिलाएं तीन ताली बजाकर नृत्य करती है वह तालियां ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का तरीका होता है। कहते हैं कि तालियों की गूंज से मां भवानी जागृत होती हैं। इसे माँ भवानी की उपासना से भी जोड़ा जाता है।
इसी परिप्रेक्ष्य में रायपुर के सिविल लाईनस स्थित स्पाइस इंडिया इंडिया कैफ़े मे प्रथम बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें समस्त सदस्यों की समिति मे ग्रैंड इंपीरिया मे 21, 22, 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले गरबा को सुसज्जित एव सुचारू रूप देने मे सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे । आयोजक अनिल जोतसिंघानी ने ईनामों एव ट्रॉफ़ियों के बारे मे बताया। परिवारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एव MIC सदस्य आकाश तिवारी, समिति प्रमुख अशोक मुकीम, एस एन मोटर के संचालक नितिन कृष्णाणी, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग की अध्यक्ष भावना कुकरेजा, महासचिव अंशिता मनुजा, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव वाधवा, विश्व सिंधी सेवा संगम के प्रदेश अध्यक्ष D R वाधवानी, जैन सोशल ग्रुप के मनमोहन पारेख, शैलेश गोलछा, जीतो की कुसुम श्रीश्रीमाल, स्पाइस इंडिया की संचालक पिंकी लालवानी , प्रिया लालवानी , सिंधी अकादमी की डायरेक्टर राधा राजपाल , काश फाउंडेशन की काजल सचदेव , सुरेश सचदेव , गरबा क्लासेज़ के कोरियोग्राफ़र शुभम बसंतानी , कंचन पाठक , सावित्री बजाज , प्रिया जैन आदि समिति सदस्य शामिल हुये।