रायपुर : मेकाहारा के ब्लड बैंक से ब्लड चोरी कर बेचने के मामले में पुलिस ने दो लोग को पकड़ा है, ब्लड बैंक के सुपरवाईजर आसिफ इक़बाल खान और लैब टेक्नीशियन मनोज टंडन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है, दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल ये दोनों में ब्लड बैंक से नि:शुल्क ब्लड लेकर राजेंद्र नगर के आरसी ब्लड बैंक को बेचते थे, जिसका खुलासा हुआ है। ब्लड बेचने में आसिफ और मनोज की भूमिका पाई गई है, इस कारण इंडियन रेडक्रास सोसाइटी छतीसगढ़ रायपुर शाखा की ओर से दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।