राजधानी में चाकू लहराते पकड़ाये आरोपी, आये दिन दुकानदारों को डराते – धमकाते रहते है।

रायपुर : राजधानी में आये दिन दुकानदारों के साथ नशेड़ियों और चाकूबाजों का विवाद सामने आता रहता है, दुकानदार बदमाशों से लगातार परेशान रहते है, लेकिन जान जोखिम को लेकर नहीं करते है पुलिस में शिकायत जिससे बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिसको लेकर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के चलते कइयों को जेल भेजा गया है, जिसके कारण गुंडागर्दी में कमी आई है, लेकिन फिर भी बदमाशों के हौसलें बुलंद है। इसी के चलते रविवार को रायपुर पुलिस ने तीन चाकू बाजों को गिरफ्तार किया है। ये चाकू बाज शहर के दो अलग-अलग थानों से गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें गोल बाजार और गंज थाना है। पहला आरोपी शास्त्री बाजार दुर्गा मंदिर के पास एक धारदार चाकू लेकर लोगों को सरेआम डरा धमका रहा था।

पुलिस को इसकी जैसे ही सूचना मिली गोल बाजार थाना की टीम को रवाना किया गया। उन्होंने मौके में पहुंचकर आरोपी बादल पांदरे को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ थानों में लूट और चोरी को लेकर 10 अपराध दर्ज है। दूसरी तरफ गंज थाना पुलिस ने भी 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी तेलघानी नाका चौक के पास से गुजर रहे थे। तभी पुलिस चेकिंग में आरोपियों के पास से 2 चाकू निकल गया। जो वो अवैध रूप से लेकर घूम रहे थे। पुलिस ने आरोपी रवि बघेल और गब्बर निषाद को तत्काल मौके से गिरफ्तार कर लिया है। कई आरोपी लगातार चाकू लेकर घूमते है और छोटे से विवाद में लोगों की जान तक ले लेते है, जहाँ चाय, बीड़ी सिगरेट के पैसे देने के नाम पर दुकानदारों पर हमले की बातें सामने आई है, वहीँ नशेड़ियों और चाकूबाजों से कई दुकानदार परेशान रहते है।