वरिष्ठ समाजसेवी महेश दर्यानी का जन्मदिवस भगवान झुलेलाल की मूर्ति के पास मनाया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा और समाजसेवी सम्मिलित हुये।

रायपुर : सिन्धी समाज में सक्रिय रूप से कार्यरत समाज सेवी महेश दर्यानी का जन्मदिवस विभिन्न संस्थाओं के सैकड़ों युवकों और वरिष्ठगणों ने मिलकर मनाया, समाज सेवी महेश दर्यानी का जन्मदिवस 11 सितम्बर को न्यू राजेंद्र नगर स्थित भगवान झुलेलाल की 56 फिट ऊँची प्रतिमा के पास मनाया गया, जहाँ सिन्धी समाज की कई संस्थाओं के सैकड़ों लोग शामिल हुये, यहाँ सबसे पहले समाज सेवी महेश दर्यानी को फुल माला पहनाकर और फटाके फोड़कर स्वागत किया गया, वहां उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनायें दी, उसके बाद सभी के साथ मिलकर समाज सेवी महेश दर्यानी ने केक काटा और सभी को अपने हाथों से केक खिलाया, महेश दर्यानी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया, और कहा कि आप सभी ने जिस तरह से मेरे जन्म दिवस को खास बनाया है मै उसके लिये आप सभी के धन्यवाद देता हूँ, आप सभी युवा ही समाज की शक्ति है, इसके पश्चात् महेश दर्यानी ने वहां उपस्थित बुजुर्ग समाज सेवियों का आशीर्वाद लिया।

महेश दर्यानी के जन्मदिवस में शामिल हुये विभिन्न संस्थाओं के वरिष्ठगण :

महेश दर्यानी के जन्मदिवस के शुभअवसर पर रायपुर सिन्धी समाज की कई संस्थाओं से सैकड़ों लोग शामिल हुये जिनमें किशोर आहूजा, मनोज डेंगवानी (सिन्धु शक्ति), विक्की तनवानी, रवि वाधवानी (बजरंग दल), राजेश वाधवानी , दीपक ऐशानी (एक पहल और) , रवि नेचवानी (राष्ट्रीय बजरंग दल), राहुल चंदनानी (भाजपा) , गिरीश लहेजा (महावीर नगर पंचायत) , सुरेश राजवानी, राकेश डेंगवानी (माचिस मिडिया/हमर संगवारी/राष्ट्रबोध) एवम् अन्य कई युवा और सामाजिक वरिष्ठगण शामिल हुये।