रायपुर : उरला में अवैध संबंधो को लेकर युवक की हत्या की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार हत्यारों ने हत्या के बाद युवक के शव को अछोली तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि उरला निवासी शादीशुदा महिला का युवक अवधराज के साथ महिला का अवैध संबंध था। पिछले पांच महीने से महिला युवक के साथ उसके घर में ही रह रही थी। इस बात को लेकर महिला के घर वाले काफी नाराज थे।
इसी कारण से महिला के पिता, भाई ने महिला के पूर्व पति के साथ मिलकर युवक की हत्या की साजिश रची, और मौका देखकर तीनों ने युवक अवधराज की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों आरोपियों ने युवक के शव को अछोली तालाब में फेंक दिया। तालाब में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के आधार पर वारदात में शामिल तीनों आरोपियों बलीसिंह, रामलाल और संजू सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है। अवैध संबंधों को लेकर कई बार हत्या हो जाने की खबरें सामने आती है।