स्क्रैप कारोबारी अतुल जिंदल ने लालच में गंवाये 70 लाख से ज्यादा, इस तरह हुये ठगबाजी के शिकार….।

रायपुर : ठगी के मामले का शिकार हुआ स्क्रैप कारोबारी अतुल जिंदल, जिसने लालच में 70 लाख रुपये से ज्यादा की रकम गवांदी। शेयर बाजार मैक्स और इक्वीटी में पैसा लगाने के नाम पर कारोबारी से 77 लाख 23 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। विधानसभा थाना पुलिस ने आरोपी के लिखाफ धाेखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चेन्नई, बेंगलुरु और दिल्ली का गिरोह कर रहा ठगी :

पुलिस अफसरों ने बताया कि शेयर मार्केट के नाम पर चेन्नई, बेंगलुरु और दिल्ली का गिरोह ठगी कर रहा है। शेयर मार्केट और क्रिप्टो में निवेश का झांसा दे रहे है। उनके द्वारा होटल में बुलाकर प्रेजेंटेशन दिया जा रहा है। लोग झांसे में आकर जीवनभर की कमाई जमा कर रहे हैं। पुलिस ने बेंगलुरु, चेन्नई गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया था जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ था। पुलिस को शक है कि विधानसभा ठगी में यही गिरोह शामिल हो सकता हैं। कारोबारी से ऑनलाइन ठगी के मामले में दिल्ली और राजस्थान के साइबर ठगों के गिरोह के शामिल होने की भी आशंका है। शेयर बाजार में निवेश, क्रिप्टो करेंसी, यूट्यूब में लाइक-शेयर आदि के नाम इन्हीं क्षेत्र के साईबर ठग लोगों को ऑनलाईन ठग रहे हैं। फिलहाल साइबर सेल की टीम आरोपियों की तलाश में दिल्ली रवाना हो गई है।

पीड़ित कभी नहीं मिला था ब्रोकर से और भरोसे में ठगाया :

मजे की बात ये है कि इतनी बड़ी राशि निवेश करने से पहले कारोबारी ने ब्रोकर को देखा भी नहीं था और ना ही उनसे कहीं मुलाकात की। केवल मोबाईल कॉल और मैसेज के जरिए बातचीत करते थे। राशि निवेश के लिए एक ऐप डाउनलोड करवाया गया था। फिलहाल कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक सड्ढू कैपिटल होम्स निवासी स्क्रैप कारोबारी अतुल जिंदल को जनवरी माह में अज्ञात युवक ने कॉल किया। बातचीत के दौरान उसने खुद को फाइनेंस एक्सपर्ट और शेयर बाजार का ब्रोकर बताया। इसके बाद अतुल को शेयर बाजार में मैक्स और इक्विटी में निवेश करने पर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। अतुल उसकी बातों में आ गया। 

इस तरह हुआ ठगी का शिकार :

शुरुआत में रकम निवेश करने पर अतुल को दोगुना राशि मिली। इससे अतुल का साईबर ठग पर भरोसा बढ़ गया। वह और ज्यादा रकम लगाने लगा, उसका भी दोगुना रिटर्न मिलने लगा। इस तरह 5 से 10 लाख रुपए लगाने पर उसे काफी मुनाफा हुआ। इससे अतुल का लालच बढ़ता ही गया। उन्होंने और ज्यादा पैसा ठग के बताए तरीके से निवेश किया। लेकिन इस बार मुनाफे की राशि करीब 20 लाख रुपए साईबर ठगों ने रोक दिया। इसका भुगतान करने के लिए और पैसा जमा करने के लिए कहा। कारोबारी उनके झांसे में आ गया और उनके बताए अनुसार बार-बार रकम जमा करता रहा। इस तरह करीब 6 माह में कारोबारी ने 77 लाख 23 हजार रुपए साईबर ठगों के बताए अलग-अलग बैंक खातों में जमा कर दिया। बाद में उन्हें साईबर ठगी होने का एहसास हुआ, तो विधानसभा थाने में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

पीड़ित की शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। फोन नंबर और बैंक खातों के आधार पर आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। -उदयन बेहरा, सीएसपी, विधानसभा, रायपुर