हिंदी भाषा दिवस : आज दुनिया में बढ़ते भारत के वर्चस्व के चलते हिंदी भाषा का महत्व लगातार बढ़ता ही जा रहा है, सभी देश भारत से संबंधो को मजबूत बनाने के लिये हिंदी भाषा को महत्व देने लगे है, दुनिया में अगर आज ये कहा जाये की भारत से बड़ा उपभोक्ता बाज़ार किसी अन्य देश का नहीं है, तो ये गलत नहीं होगा, और जहाँ आदमी की आवश्यकता होती है वो उसी को महत्व देता है, आज भारत को अपना मित्र देश बनाने के लिये सभी देश लालायित है, और सभी देश भारत से व्यापार को भी प्राथमिकता देते है, जिसके कारण उनके लिये हिंदी एक आवश्यक भाषा बन गई है। वर्तमान युग इन्टरनेट का है और इंटरनेट में दुनिया की पहली आवश्यकता बन चुके है सोशल मिडिया प्लेटफार्म जिसमें खासकर यूट्यूब पर लोग ज्यादा समय बिताते है, जिसमें अधिकतर दर्शक भारत से है और यूट्यूब विडियो बनाने वाले लोगों के लिये आय का भी जरिया है, और भारत में इसके ज्यादा दर्शक है, जिसके कारण अन्य कई देशों के यूट्यूबर अपने विडियो हिंदी में बनाते है, जिसके कारण वे हिंदी भाषा को सीख और समझ रहे है। वही लोग अन्य प्लेटफार्म पर भी हिंदी भाषा में ही सक्रीय है।
ये है विदेशी फेमस यूट्यूबर और भारत के प्रशंसक :
अफगानिस्तान के अफगान भाईजान (अब नहीं रहे) और पठान भाई , जापान से मायो, जापान के वायलिन कोहे, कुछ चीनी, तंजानिया के किली पॉल और नीमा पॉल, अफ्रीका की अच्युता गोपी (कृष्ण भक्त) और भी बेहिसाब विदेशी है, जो अपने विडियो हिंदी में ही बना रहे है और सभी हिंदी को महत्व दे रहे है, जिसके कारण हिंदी का महत्व लगातार बढ़ रहा है, वर्तमान में G20 में भाग लेने आई अमेरिकी महिला Margaret Macleod ने भी अपनी स्पष्ट हिंदी से भारतीयों को प्रभावित किया। इसके अलावा नेपाल और पाकिस्तान से भी कई यूट्यूबर भारत पर ही केन्द्रित अपने विडियो लगातार बना रहे है।
14 सितंबर को ही हिंदी दिवस क्यों :
14 सितम्बर को भारतवासी राष्ट्रीय ‘हिन्दी दिवस’ मनाते हैं। 1949 में आज ही के दिन हिंदी भाषा को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाया गया था। देवनागरी लिपि में लिखे गए, भारत के संविधान ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया था और 14 सितंबर 1953 को, भारत ने पहला हिंदी दिवस (हिंदी दिवस) मनाया। लगभग 425 मिलियन लोग हिंदी को अपनी पहली भाषा के रूप में बोलते हैं और लगभग 120 मिलियन लोग हिंदी को अपनी दूसरी भाषा के रूप में बोलते हैं।
हिंदी भाषा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पंजाब जैसे राज्यों में प्रमुख रूप से बोली जाती है. देशों की दृष्टि से हिंदी मॉरीशस, नेपाल, फ़ूजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो में भी बोली जाती है।
भारत को कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने में खास है महत्व :
हिंदी एक ऐसी भाषा है जो सभी धर्मों के लोगों को आपस में जोड़े रखने का काम करती है, यह सिर्फ एक भाषा का काम ही नहीं करती बल्कि यह एक देश की संस्कृति, वेशभूषा और रहन-सहन तथा पहचान आदि है। हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसकी मदद से भारत के प्रत्येक नागरिक आसानी से आपस में विचार विमर्श कर सकते हैं। हिंदी भाषा ही प्रमुख तौर पर भारत के लोगों को आपस में जोड़ने का मुख्य कार्य करती है।