रायपुर : स्टील कारोबारी नबी आलम खान ने दुर्ग जिले की एक युवती से पहले दोस्ती की उसके बाद उसे काम दिलाने के बहाने और शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोप है कि युवक ने युवती से नजदीकियां बढाई और अपने विश्वास में लिया, उसको कहा कि उसे वो अच्छी जगह पर काम दिलायेगा, काम दिलाने के नाम पर उसे लगातार घुमाता रहा और उसी बीच मौका पाकर युवती से दुष्कर्म भी कर लिया, बाद में युवती ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई, यह मामला राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक नबी आलम खान को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई हैं। मामले में अभी इतनी ही जानकारी मिल पाई है।