बिलासपुर : फेसबुक से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद युवक ने महिला से दोस्ती कर ली, दोस्ती के बाद महिला को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आईपी ट्रैक कर आरोपी धरमदास पिता रेशमलाल चन्द्रा (26) निवासी सिंघोरा मालखरौदा जिला सक्ती को लाइनपारा शिव मंदिर के पास किरोडिमल नगर कोतरा रोड रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। इस युवक ने खुद को सब इंस्पेक्टर बताकर ने छात्रा से दोस्ती कर ली थी। बाद में उसने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने शुरू कर दिए। छात्रा ने युवक को तीन हजार रुपये भी दिए। इसके बाद भी वह 57 हजार रुपये की मांग कर रहा था। युवक की हरकतों से परेशान युवती ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके मोबाईल पर फेसबुक से विकास चंद्रा के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था। छात्रा ने इसे स्वीकार कर दिया।
इसके बाद दोनों के बीच फेसबुक और मोबाईल पर बातचीत होने लगी। इस दौरान युवक ने खुद को सब इंस्पेक्टर बताया था। साथ ही उसने पुलिस की वर्दी के साथ खुद का फोटो भी फेसबुक पर अपलोड किया था। बातचीत के दौरान युवक ने छात्रा की तस्वीर हासिल कर ली। इसे फोटो एडिट कर युवक अश्लील फोटो प्रसारित करने की धमकी देने लगा। उसने छात्रा से 60 हजार रुपये की मांग की। युवक की धमकियों से डरी छात्रा ने तीन हजार रुपये युवक के बताए खाते में जमा कर दिए। इसके बाद भी वह 57 हजार रुपये की मांग कर रहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी धरमदास चन्द्रा (26) निवासी सिंघोरा थाना मालखरौदा जिला सक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया है।