अश्लील विडियो वायरल करने पर फंसा युवक, पुलिस ने की कार्यवाही, आप भी जान लें ये मामला….।

रायपुर : अगर आप इन्टरनेट के जरिये ऑनलाईन अथवा सोशल मिडिया पर बच्चों के अश्लील देखते है या शेयर करते है, तो आप मुसीबत में पड़ सकते जब भी आप इन्टरनेट पर बच्चों के अश्लील विडियो खोजते है तो आपके पास सबसे पहले नोटिस आती है, अंग्रेजी में नोटिस होने के कारण कई लोग ध्यान नहीं देते, और आगे बढ़ जाते है, जिसकी निगरानी केन्द्रीय साईबर क्राईम की टीम करती है और इन्टरनेट पर सर्च करते आगे बढ़ते ही वहां आपका आई पी एड्रेस ट्रेस हो जाता है, और सोशल मिडिया में शेयर करने पर मात्र दिनांक और समय के साथ आपकी आईडी का स्क्रीन शॉट केन्द्रीय साईबर क्राईम में चला जाता है तो आप मुसीबत में फंस जाते है।

आइये जानते है ये मामला :

इंटरनेट में बच्चों और महिलाओं की अश्लील फिल्म देखने वालों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम लगातार नजर रख रही है। अगर कोई बच्चों की अश्लील फिल्म सोशल मीडिया में वायरल करते हैं, तो उनके खिलाफ पुलिस तत्काल एक्शन ले रही है। गोबरानवापारा क्षेत्र के एक युवक ने वेबसाईट से बच्चों की अश्लील फिल्म निकालकर सोशल मीडिया में वायरल किया था।

इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश देवांगन ने अपने मोबाईल से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था। इसकी जानकारी होने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एनसीआरबी की टीम ने मोबाईल नंबर के जरिए ओमप्रकाश का पता लगाया। इसके बाद गोबरानवापारा पुलिस को इसकी शिकायत की गई, जहाँ से केंदीय आदेश पर तुरंत ही पुलिस ने कार्यवाही की। पुलिस ने ओमप्रकाश के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस केस में कई लोग फंस चुके है।