पुलिस की छापेमारी में 125 किलो चांदी के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, यहाँ से करते से थे तस्करी, लगभग 1 करोड़ रूपये का माल जब्त।

दुर्ग/भिलाई : दुर्ग पुलिस ने पश्चिम बंगाल से दुर्ग चांदी की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 90 लाख रुपए कीमत की 127 किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त की है। युवक जब जेवर के दस्तावेज नहीं दे पाया तो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दुर्ग पुलिस ने शुक्रवार को आपापुरा सदर बाजार के एक घर से भारी मात्रा में चांदी जब्त किया है। आपापुरा में पिछले करीब 10 सालों से किराये पर रहने वाला व्यक्ति खुद को कारीगर बता रहा है और उसने कोलकाता से जेवर लाने की बात कही है। लेकिन, जब्त किए गए चांदी के सामान के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं पेश कर सका है। जब्त किए गए करीब 125 किलो चांदी की कीमत करीब 85 लाख रुपये से भी अधिक बताई जा रही है। माल के दो नंबर के होने की आशंका है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी एक प्रकाश सिंह नाम का व्यक्ति अवैध सोने चांदी के आभूषणों की तस्करी करता है। यह भी जानकारी मिली थी कि वह बाहर से चांदी के जेवरात मंगाता है। दुर्ग-भिलाई और आसपास के जिलों के सराफा व्यापारियों से ऑर्डर लेकर उन्हें सप्लाई करता है। एसपी दुर्ग शलभ सिन्हा के निर्देश पर आकांक्षा पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। शुक्रवार की शाम को दुर्ग कोतवाली पुलिस ने आपापुरा सदर बाजार के एक मकान में किराये पर रहने वाले प्रकाश सिंह (60) के यहां पर दबिश दी। प्रकाश सिंह मूलत: बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है और वो अपने रिश्तेदार सनी कुमार, आकाश कुमार और रोशन कुमार के साथ दुर्ग में रहता है। उसके पास से करीब 125 किलो चांदी के सामान मिले हैं। जिसकी कीमत 85 लाख रुपये से भी ज्यादा है।

पिछले 10 साल से कारोबारियों को खपा रहा था चांदी के सामान :

प्रारंभिक पूछताछ में प्रकाश सिंह ने खुद को जेवर का कारीगर बताया है। उसने ये भी बताया कि स्थानीय सराफा कारोबारियों की मांग पर वो कोलकाता से चांदी के बर्तन, छतर और अन्य सामान लेकर आया था। उसने ये भी दावा किया है कि वो पिछले 10 साल से इसी तरह से कोलकाता से चांदी का सामान लाकर स्थानीय सराफा कारोबारियों के पास खपा रहा था। लेकिन, वो जब्त किए गए चांदी के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं पेश कर सका। पुलिस ने उससे दस्तावेज मंगाए हैं, ताकि यह पता चल सके कि जब्त माल वैध बिल वाला है या अवैध रूप से उसे खपाया जा रहा था। इस कार्यवाही से जिले के कई सराफा व्यापारी जीएसटी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की निगाह में आ गए हैं।क्योंकि प्रकाश इन्हीं लोगों की मदद से करोड़ों रुपए का सामान को बेचकर इनकम टैक्स और जीएसटी की चोरी करता था। पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी पत्र लिखा है।

दुर्ग सिटी कोतवाली टीआइ महेश ध्रुव ने बताया कि प्रकाश सिंह व उसके रिश्तेदारों के पास से लगभग 125 किलो चांदी के सामान मिले हैं। उन्हें वो कोलकाता से ट्रेन के माध्यम से दुर्ग लेकर आया था। अभी धारा 102 के तहत उसे जब्त किया गया है। दस्तावेज मंगाए गए हैं। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।