दुर्ग/भिलाई : भिलाई में एक युवक की हत्या की खबर आ रही है।”गदर-2″ से भड़के दरिदों ने मलकीत सिंह की हत्या कर दी है। यह युवक पर गदर फिल्म देख रहा था। इस दौरान उसकी हत्या होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। हत्या के दौरान उपस्थित युवक के दोस्त से पूछताछ की जा रही है। इधर, हत्या की घटना के बाद शनिवार को स्वजन व भारतीय जनता पार्टी के नेता राजू श्रीवास्तव खुर्सीपार थाने के सामने धरने पर बैठ गए हैं। मृतक के भाई ने बताया कि उसके साथ भी मारपीट की गई है, उसके मोबाईल फोटो भी मिटवाये गये, उसने बताया कि मारपीट करने वाले 10 – 12 लोग थे सभी के सभी आरोपी पकड़ से बाहर है।
यह मामला भिलाई के खुर्सीपार थाना अंतर्गत आईटीआई मैदान का है। जानकारी के अनुसार खुर्सीपार थाना अंतर्गत आईटीआई मैदान में शुक्रवार शनिवार की रात 30 वर्षीय युवक की हत्या हो गई। मृतक का नाम वीरू बताया जा रहा है। वो अपने कुछ दोस्तों के साथ मोबाईल पर गदर फिल्म देख रहा था। इसी दौरान युवकों ने उसकी बेदम पिटाई की। उसके एक दोस्त के गले पर चाकू टिकाकर उसे घुटने पर बैठाये रखा और उसके सामने वीरू को बहुत पीटा। सभी आरोपी खुर्सीपार के निवासी हैं और एक समुदाय विशेष के बताये जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया की मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, और कुछ बड़े मीडिया वाले भी इस मामले को रंग बदलकर पेश करने में लगे हुये है। पुलिस भी अपराधियों के नाम बताने से बच रही है।
बताया जा रहा है कि फिल्म देखते समय वीरू उत्साहित होकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। ये सुनकर आरोपियों ने उसकी बड़ी ही बेरहमी से बेदम पिटाई कर दी। रात में ही उसे रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया की मरते समय मलकीत ने कहा मैंने किसी को मारा नहीं है, कुछ भी हो जाये इन लोगों को मत छोड़ना।
घटना के बाद गुस्साये लोगों ने मृतक के परिवारजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ खुर्सीपार थाना का घेराव कर दिया और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस हत्या के दौरान उपस्थित युवक के दोस्त से पूछताछ कर रही है। क्षेत्र के कुछ लोगों ने बताया कि आरोपियों के पास हथियार थे, उन्होंने युवक के साथ फ़िल्मी स्टाईल में मारपीट की और कुछ समय पहले ही मुख्य आरोपी को स्थानीय नेता द्वारा छुड़वाने की खबर है।
दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने कहा, खुर्सीपार थाना क्षेत्र का मामला है। रात में कुछ युवक मैदान में बैठे हुए थे। और उनके बीच आपस में विवाद हुआ। विवाद के बाद युवकों में हाथापाई हो गई। इस मारपीट में एक युवक को चोट लगी थी। युवक की रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मारपीट में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
राजनीतिक पार्टियों ने भी जताया विरोध :
हत्या के इस मामले की भाजपा और आप सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों ने भी निंदा की है। एक तरफ जहां भाजपा नेता मनीष सिंह, बृजेश बिचपुरिया, दया सिंह, पीयुष मिश्रा सहित अन्य ने खुर्सीपार थाने का घेराव कर चक्का जाम किया तो वहीं आप ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। आप पार्टी के नेता जसप्रीत सिंह का कहना है कि इस घटना में आरोपियों को किसी भी तरह से कोई रियायत नहीं मिलनी चाहिए। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खुर्सीपार में जो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं वो सिर्फ दिखावे के लिए लगे हैं। पुलिस भी इसे लेकर सजग नहीं है, जिससे यहां आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।
सिख समाज, भाजपा और हिंदुवादियों ने थाना घेरा :
घटना के विरोध में सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में खुर्सीपार थाने पहुंचे। घटना को लेकर थाने के पास हिन्दूवादी संगठन और कई क्षेत्रीय लोग भी थे। उन्होंने आरोपियों की धरपकड़ की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया। बढ़ते तनाव को देखते हुए एएसपी संजय ध्रुव और दूसरे थानों के बल भी वहां पहुंचे। पुलिस ने कार्यवाही शुरू की, लेकिन इससे पहले आरोपी युवक भाग निकले। हालांकि पुलिस ने उन्हें दोपहर में गिरफ्तार कर लिया है।