मुरादाबाद (उ.प्र.) : लव जिहाद का मतलब धोखा देकर शादी करना, ऐसा ही शादी के बाद धोखे का एक मामला सामने आया है। 6 माह पहले मुस्लिम युवक से शादी करने वाली युवती शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची है। युवती का कहना है कि शादी के समय उसके पति अजीम ने उससे वादा किया था कि वो उसकी धार्मिक आस्था को बदलने की कोशिश नहीं करेगा। लेकिन, अब वो उस पर इस्लाम कबूल करने का लगातार दबाव बना रहा है।
यह मामला बिलारी सर्किल से जुड़ा है। युवती ने बिलारी थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है कि उसका पति और ससुराल वाले उसे घर में पूजा-पाठ नहीं करने देते। उस पर नमाज पढ़ने का दबाव बनाते हैं। पति धमकी देता है कि नमाज नहीं पढ़ी तो तीन तलाक देकर घर से निकाल देगा। युवती ने कहा कि वो पहले भी शिकायत लेकर पुलिस के पास गई थी। लेकिन, उस वक्त पुलिस ने उल्टा उसे ही समझा बुझाकर घर भेज दिया था। अब ससुराल वालों का उत्पीड़न हद से अधिक बढ़ गया है वो लगातार इस्लाम को मानने का दबाव बना रहे है, इस कारण लगातार मानसिक प्रताड़ना से लगातार युवती गुजर रही है।
युवती 4 माह की प्रेग्नेंट :
पीड़ित युवती ने बताया कि वो चार माह की प्रेग्नेंट है। ऐसे में अब अजीम उसे छोड़ने की बात कह रहा है। वो और उसके घर वाले उस पर लगातार मुसलमान बनने का दबाव बना रहे हैं। युवती ने बताया कि उसका पति, सास-ससुर और ननद दबाव बनाते हैं कि वो घर में नमाज पढ़े। ऐसा नहीं करने पर उसे कहते हैं कि घर से निकाल देंगे। जबकि शादी के पहले अजीम ने साफ तौर पर कहा था वह ऐसा कुछ भी नहीं करेगा।
ससुर ने की बलात्कार करने की कोशिश :
पीड़िता ने बताया कि उसने अजीम से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद कुछ दिन तक तो वो ससुराल में ठीक से रही। युवती ने बताया कि 2 महीने पहले उसके पति को ससुराल वालों ने नशा मुक्ति केंद्र भिजवा दिया। पति की गैरमौजूदगी में ससुर ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। जिसको लेकर उल्टा मुझे ही गलत कहने लगे और घर से निकालने की धमकी देने लगे, जिसको शिकायत लेकर मै थाने पहुंची।