रायपुर : बारिश के पानी से राजधानी में गड्ढे भरे हुये है, जहाँ सड़क के गड्ढे वाहन चालकों को समझ में नहीं आते और वे दुर्घटना के शिकार हो जाते है, वहीँ बारिश के पानी से भवन निर्माण के गड्ढे भी भर गये है। लाखेनगर स्थित निर्माणाधीन स्थल पर दो बच्चों के डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक बच्चे की मौके पर डूबने से मौत हो गई है, वहीं दूसरा बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चों का नाम मोहम्मद आवेश और आबिद खत्री है। ये पूरा मामला आज़ाद चौक थाना क्षेत्र का है।
यह घटना लाखेनगर स्थित एक निर्माणाधीन स्थल पर निर्माण कार्य के लिये गहरा गड्ढा खोदा गया था, इसी गड्ढे में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है। बता दें कि पुलिस के आलाधिकारी मौक़े पर मौजूद हैं। डूबने वाले दोनों बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम बताई जा रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा हैं। वहीं बच्चों के घरों में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। जैसे ही पुलिस को घटना की सुचना मिली पुलिस तुरंत पहुंची।
कई दिनों से खुदा था गड्ढा :
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो माह पहले पुराने घर को गिराया गया था। इसके बाद वहां निर्माण के लिए गढ्डा खोदा गया था। बारिश में गड्ढे में पानी भर जाने के चलते लगातार खतरा बना हुआ था। मकान मालिक ने उस ओर ध्यान नहीं दिया। न तो बाउंड्री वाल बनवाई और ना ही उसके द्वारा उसका पानी खाली करवाया गया। लापरवाही की वजह से दो बच्चों की जान चली गई। खबर के अनुसार बच्चों को डूबते हुए देखकर एक युवक बचाने के लिए गढ्डे में निकालने के लिए कूदा भी। एक-एक कर दोनों को बाहर निकाला गया। एक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया वहीं दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।